एजुकेशन

अंतरिक्ष यान से चांद तक जाकर धरती पर लौटने वाला पहला जानवर कौन सा था?, KBC में 1 करोड़ का सवाल

KBC 1 Crore Question Answer: क्या आप जानते हैं कि अंतरिक्ष यान चंद्रमा तक जाने और पृथ्वी पर लौटने वाला पहला जानवर कौन सा था? अगर आप भी नहीं जानते हैं तो यहां जान लीजिए।

Image

KBC 1 Crore Question Answer: चांद की यात्रा कर लौटने वाला पहला जानवर कौन सा था

KBC 1 Crore Question Answer: केबीसी यानी कौन बनेगा करोड़पति में नॉलेज से जुड़े ऐसे सवाल पूछे जाते हैं, जो प्रतियोगियों की जानकारी के साथ-साथ दर्शकों की जिज्ञासा भी बढ़ा देते हैं। यहां इतिहास, भूगोल विज्ञान, खेल, भूगोल और अंतरिक्ष जैसे विषयों से जुड़े सवाल अक्सर लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। यहां हम आपके लिए केबीसी 14 में पूछा गया ऐसा ही एक सवाल लेकर आए हैं। क्या आप जानते हैं कि अंतरिक्ष यान चंद्रमा तक जाने और पृथ्वी पर लौटने वाला पहला जानवर कौन सा था? अगर आप भी नहीं जानते हैं तो यहां जान लीजिए। अपने आपको जीके का धुरंधर बताने वाले भी इसका जवाब नहीं दे पाए हैं।

इस सवाल के चार ऑप्शन

A. चूहा

B. खरगोश

C. कछुआ

D. चिंपांजी

KBC 1 Crore Question: क्या है सही ऑप्शन

बता दें इसका सही ऑप्शन C यानी कछुआ है। प्रतियोगी ने इस सवाल का जवाब बिल्कुल सही दिया था। साल 1968 में सोवियत संघ ने Zond 5 नाम का अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था। इस मिशन में दो स्टेपी कछुए (Steppe Tortoises) समेत कई जैविक नमूने भेजे गए थे। Zond 5 ने पृथ्वी से चांद की दिशा में यात्रा की, चंद्रमा के आसपास से गुजरते हुए वापस पृथ्वी की ओर लौट आया। इस तरह कछुआ उन पहले जीवों में शामिल हो गया था, जिसने चंद्रमा के आसपास की यात्रा करके सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापसी की थी।

KBC Question And Answer: कब लॉन्च हुआ था यह मिशन

यह मिशन अंतरिक्ष विज्ञान के इतिहास में इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि उस समय वैज्ञानिक यह समझना चाहते थे कि जीवित प्राणी चंद्रमा तक की यात्रा और अंतरिक्ष के वातावरण को किस तरह सहन कर सकते हैं। Zond 5 मिशन को 15 सितंबर 1968 में लॉन्च किया गया था।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article