एजुकेशन

UPESSC Principal Answer Key 2026 Released: जारी हुई यूपीईएसएससी प्रिंसिपल भर्ती परीक्षा की आंसर की, upessc.up.gov.in पर करें डाउनलोड

UPESSC Principal Answer Key 2026 Released: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्रिंसिपल भर्ती परीक्षा 2026 की आंसर की जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upessc.gov.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UPESSC Principal Answer Key 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें यूपीईएसएससी प्रिंसिपल भर्ती परीक्षा की आंसर की

UPESSC Principal Answer Key 2026 Released: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्राचार्य (Principal) भर्ती परीक्षा 2026 की आंसर की जारी कर (UPESSC Principal Answer Key) दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upessc.gov.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। इस भर्ती प्रक्रया के जरिए कुल 111 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें सह-शिक्षा महाविद्यालय के 89 पद और महिला महाविद्यालय के 22 पद शामिल हैं।

UPESSC Principal Answer Key 2026: कब हुई थी परीक्षा

बता दें यूपीईएसएससी प्रिंसिपल की भर्ती परीक्षा 24 सितंबर के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा एक पाली में निर्धारित थी। वहीं अब अनन्तिम आंसर की जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

UPESSC Principal Answer Key 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

  • सबसे पहले UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर वि० सं० 02/2026, प्राचार्य अनन्तिम (Provisional) उत्तर कुंजी विज्ञप्ति लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना Registration Number व Password दर्ज करें।
  • आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
UPESSC Principal Answer Key 2026: Download Here

यहां 2 अक्टूबर तक करें आंसर की पर ऑब्जेक्शन

यहां आंसर की पर ऑब्जेक्शन करने की आखिरी तारीख 2 अक्टूबर 2026 है। हालांकि आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को ऑब्जेक्शन फीस का भुगतान भी करना होगा। इसके लिए प्रश्नानुसार 100 रुपये जमा करना होगा।

UPESSC Principal Result 2026: यूपीईएसएससी प्रिंसिपल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

यूपीईएसएससी प्रिंसिपल भर्ती 2026 के रिजल्ट की बात करें तो नतीजे का ऐलान 15 से 20 अक्टूबर तक किया जा सकता है। हालांकि इसकी किसी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article