शहर

Shravasti News: श्रावस्ती में बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में गोली लगने से घायल

Shravasti Encounter: श्रावस्ती में दुष्कर्म के आरोपी शंकर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।

Image

श्रावस्ती में पुलिस मुठभेड़, आरोपी घायल

Photo : Times Now Digital

Shravasti Police Encounter: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने शनिवार रात एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को शंकर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। यह घटना भिनगा कोतवाली क्षेत्र में रात करीब 11 बजे हुई। पुलिस के अनुसार घटना के दौरान आरोपी के पहने कपड़ों की बरामदी के दौरान मुठभेड़ हुई। आरोपी ने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर टीम पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, 22 सितंबर को 10 वर्षीय बच्ची शौच के लिए गांव के बाहर जंगल की ओर गई थी। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ समय बाद बच्ची जब जंगल की ओर से वापस आई, तो उसके कपड़ों पर खून के निशान दिखे। परिजनों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस दौरान मुख्य आरोपी की पहचान भरथा बेलभरिया निवासी शंकर पुत्र जगदीश के तौर पर हुई।

गिरफ्तारी के बाद भागने की कोशिश और मुठभेड़

पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए तीन विशेष टीमें गठित की और लगातार दबिश के बाद उसे आखिरकार दबोच लिया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद आरोपी को घटना के समय पहने गए कपड़ों की बरामदगी के लिए उसकी निशानदेही पर ले जाया जा रहा था। वापसी के दौरान भिनगा-लक्ष्मणपुर मार्ग पर रेहली यात्री प्रतीक्षालय के पास आरोपी ने अचानक उपनिरीक्षक अनुराग सिंह की सरकारी पिस्टल छीन ली। उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से चार राउंड फायर की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई।

पुलिस ने घायल अवस्था में उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिनगा में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीनी गई सरकारी पिस्टल, मैगजीन, 10 कारतूस, 200 रुपये नकद और घटना में पहने गए कपड़े बरामद किए हैं। मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट ने सबूत जुटाए हैं। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article