स्पोर्ट्स

Asian Games 2026: भारतीय मेंस और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं

आइची-नागोया में चल रहे एशियाई खेलों में भारतीय मेंस और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमों ने अपनी-अपनी कैटेगरी के सेमीफाइनल में जगह बनाई। साहिल जाधव, गणेश मणि रत्नम और कुशल दलाल की मेंस तिकड़ी ने भूटान को 235-232 से बहुत कम अंतर से हराकर सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया के खिलाफ मुकाबला पक्का किया।

Image

भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम। फोटो- सोशल मीडिया

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रविवार को आइची-नागोया में चल रहे एशियाई खेलों में भारतीय मेंस और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमों ने अपनी-अपनी कैटेगरी के सेमीफाइनल में जगह बनाई। साहिल जाधव, गणेश मणि रत्नम और कुशल दलाल की मेंस तिकड़ी ने भूटान को 235-232 से बहुत कम अंतर से हराकर सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया के खिलाफ मुकाबला पक्का किया।

दक्षिण कोरिया ने ईरान को हराया था। चिखिता तनिपार्थी, ज्योति सुरेखा वेन्नम और पृथिका प्रदीप की महिला टीम ने कजाकिस्तान को 233-230 से हराकर सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया के खिलाफ मुकाबला पक्का किया। महिला टीम अपने क्वार्टर फाइनल में छह तीरों के पहले सेट के बाद पीछे चल रही थी, लेकिन शानदार वापसी करते हुए कजाख टीम को तीन अंकों के मामूली अंतर से हराया।

मेंस टीम का यूएई से समाना

इससे पहले क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए हुए मैच में मेंस टीम का मुकाबला UAE से हुआ, जिसमें उन्होंने 235-215 से जीत हासिल की। महिला टीम ने मंगोलिया के खिलाफ और भी बेहतर प्रदर्शन किया और उन्हें 238-223 से हराया। सर्फिंग की बात करें तो, भारत को महिला शॉर्टबोर्ड इवेंट से भी अच्छी खबर मिली। क्योंकि शुगर शांति गायेन और कमाली प्रकाश दोनों तीसरे राउंड में पहुंच गईं।

क्वार्टर फाइनल कल होगा

शुगर शांति ने चीनी ताइपे की चेन वान-यू (5.40) को 7.33 के स्कोर से हराया। उन्होंने अपनी पहली वेव में 3.83 अंक और दूसरी में 3.50 अंक हासिल किए। कमाली प्रकाश ने सिंगापुर की कैमिली मैरी स्पैकारोटेला को हराया। उन्होंने 7.57 अंक बनाए, जिसमें पहली वेव में 4.17 अंक और दूसरी वेव में 3.40 अंक मिले। उनकी प्रतिद्वंद्वी का स्कोर 4.50 था। क्वार्टर फाइनल कल होगा।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article