शहर

हत्या या आत्महत्या... संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत से सनसनी, उठ रहे सवालों के बीच CBI जांच की मांग तेज

Vrindavan News: वृंदावन के गुरु कृपा कुंज आश्रम की चौथी मंजिल से गिरकर संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की मौत हो गई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच में जुटी है। संत CBI जांच की मांग कर रहे हैं।

Image

आश्रम की छत से गिरकर हुई मौत (सांकेतिक चित्र)

Photo : iStock

Vrindavan News: वृंदावन के बाराह घाट मार्ग स्थित गुरु कृपा कुंज आश्रम में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत प्रेमानंद महाराज के अनुयायी और शिष्य दीपक लोधी, जिन्हें 'रसिक दुलारी शरण' के नाम से भी जाना जाता था, उनकी आश्रम की चौथी मंजिल की छत से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर मौत हो गई।

अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे की है। दीपक लोधी आश्रम की चौथी मंजिल की छत से अचानक नीचे गिर गए। घटना के बाद आश्रम में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है। मृतक का प्राइवेट पार्ट कटा हुआ मिला है, फिलहाल पुलिस इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा सच्चाई क्या है।

संतों ने की CBI जांच की मांग

रसिक दुलारी शरण की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, वृन्दावन में साधु संतों में तरह तरह की चर्चा हो रही हैं, श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर मस्जिद प्रकरण में याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा है कि वृन्दावन में लाखों साधू संत तपस्या करने आते हैं। यहां पर जिस प्रकार साधू का प्राइवेट पार्ट कटा हुआ है, कपड़ों में खून के निशान पाए गए हैं जिससे प्रतीत होता है कि उस साधू की हत्या हुई है, इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच होनी चाहिए, महा मंडलेश्वर राधा नन्द गिरी ने कहा कि प्रेमानंद महाराज के शिष्य के साथ कोई अनहोनी हुई है, इस प्रकरण की सघन जांच होनी चाहिए, महंत पवन गिरी जी महाराज ने कहा कि ये आत्महत्या नहीं है, इस हत्या की CBI जांच होनी चाहिए।

परिजनों के बयान और पुलिस जांच

सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे मृतक के जीजा सोनू पटेल ने बताया कि उन्हें रात में सूचना मिली थी कि दीपक गिर गए हैं और उनका ऑपरेशन होना है। जब वे अस्पताल पहुंचे तो उन्हें दीपक की मृत्यु की जानकारी मिली। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। जब उनसे प्राइवेट पार्ट के कटे होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसके बारे में उन्हें कुछ नहीं पता है। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Adeeb Walter
Adeeb Walterauthor

Adeeb Walter, with six years of experience in covering crime and politics in Uttar Pradesh, currently works for Times Now. Adeeb's career includes notable stints with media outlets such as PTI, Times of India, and Navbharat Times.

और पढ़ें
End of Article