Sarkari Naukri: बैंकिंग और रेलवे सेक्टर में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) द्वारा आयोजित 'IBPS RRB XV भर्ती 2026' के 13,998 ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल I, II, III के पदों और साउथर्न रेलवे (Southern Railway) के 4,471 फ्रेशर अप्रेंटिस पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है वह इनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। पोर्टल बंद होने के बाद संस्थान द्वारा किसी भी स्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। भर्ती के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
IBPS RRB XV Recruitment 2026
IBPS द्वारा 13,998 पदों पर निकाली गई भर्ती देशभर के ग्रामीण बैंकों में क्लर्क और अधिकारी बनने का यह सबसे बड़ा अवसर है।
शैक्षणिक योग्यता - ऑफिस असिस्टेंट व ऑफिसर स्केल-I: किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री।
ऑफिसर स्केल-II व III - संबंधित विषय में स्नातक के साथ प्रासंगिक कार्य अनुभव।
आयु सीमा - न्यूनतम 18 वर्ष से अधिकतम 28/30/40 वर्ष पदों के अनुसार भिन्न है। उम्मीदवारों को बता दें कि आरक्षित श्रेणियों को आयु सीमा में छूट दी गई है।
आधिकारिक वेबसाइट - 13,998 पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ibps.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - BSEB STET Admit Card 2026 Correction: बड़ी खबर! बिहार एसटीईटी डमी एडमिट कार्ड करेक्शन विंडो के लिए लिंक एक्टिव, ऐसे करें इसमें सुधार
Southern Railway Recruitment 2026
भारतीय रेलवे के दक्षिणी क्षेत्र में बिना किसी परीक्षा के अप्रेंटिसशिप करने और टेक्निकल फील्ड में करियर शुरू करने का यह बेहतरीन मौका है।
कुल पद - 4,471 पदों पर फ्रेशर & आईटीआई अप्रेंटिसशिप - फिटर, वैल्डर, इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर आदि पदों के लिए है।
शैक्षणिक योग्यता - न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं/12वीं (10+2) पास एवं संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट (फ्रेशर पदों के लिए केवल 10वीं/12वीं पास)।
चयन प्रक्रिया - कोई लिखित परीक्षा नहीं; चयन केवल 10वीं/12वीं/ITI के प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट (Merit List) के जरिए होगा।
आधिकारिक वेबसाइट - sr.indianrailways.gov.in
IBPS RRB XV Recruitment 2026 के लिए चयन प्रक्रिया
IBPS RRB XV के 13,998 पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि भर्ती के लिए चयन प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू के आधार पर होगा। प्रीलिम्स परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार मेंस की परीक्षा में शामिल होंगे। दोनों परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी की जाएगी, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम होंगे।
भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- डिजिटल साइन
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- अन्य एजुकेशनल डॉक्यूमेंट
- जाति प्रमाण पत्र
- दिव्यांग प्रमाण पत्र
- फोटो आईडी प्रूफ
IBPS RRB XV के लिए आवेदन कैसे करें
स्टेप 1 - आवेदन करने के लिए सबसे पहले ibps.in पर जाएं।
स्टेप 2 - अब CRP RRB के सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अप्लाई आरआरबी-XV भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4 - अब मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से रजिस्टर करें।
स्टेप 5 - आवेदन फॉर्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी को दर्ज करें।
स्टेप 6 - आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Assam Rifles Recruitment 2026: असम राइफल्स में टेक्निकल एंड ट्रेड्समैन के 354 पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं 12वीं पास करें आवेदन
दक्षिण रेलवे में अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें
स्टेप 1 - आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 - आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब अप्लाई के लिंक पर क्लिक करें और मोबाइल और ईमेल के माध्यम से रजिस्टर करें।
स्टेप 4 - आवेदन फॉर्म में दी गई आवश्यक सारी जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 5 - अब आवश्यक सभी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान कर प्रक्रिया पूरी करें।
उम्मीदवारों को बता दें कि आवेदन करने के लिए उन्होंने केवल 5 बजे तक का समय दिया गया है। अंतिम समय में होने वाली सर्वर डाउन और टेक्निकल दिक्कतों से बचने के लिए तुरंत आवेदन करें।
