एजुकेशन

RRB Recruitment 2025: आरआरबी NTPC भर्ती में जानें किस पद पर कितनी है वैकेंसी

RRB NTPC 2025 Recruitment Last Date Extended: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने NTPC अंडरग्रेजुएट पोस्ट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि एक हफ्ते के लिए बढ़ा दी है। जिन लोगों ने अभी तक आवेदन ​नहीं किया है, वे रेलवे की रीजनल वेबसाइट पर जाकर RRB NTPC ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

Image

आरआरबी NTPC भर्ती के लिए बढ़ गई आवेदन की अंतिम तिथि

RRB NTPC 2025 Recruitment Last Date Extended: रेलवे में सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई करने की सोच रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने NTPC अंडरग्रेजुएट पोस्ट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इंटरेस्टेड कैंडिडेट्स रेलवे की रीजनल वेबसाइट पर जाकर RRB NTPC ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। बता दें, आवेदन जल्द से जल्द कर लें, क्योंकि कई बार टेक्निकल दिक्कत या दूसरी समस्या की वजह से आवेदन का प्रोसेस पूरा नहीं हो पाता है।

RRB NTPC 2025 Recruitment Last Date

आरआरबी NTPC यूजी भर्ती के लिए पहले अप्लाई करने की लास्ट डेट 27 नवंबर थी।

RRB NTPC 2025 Recruitment Last Date Extended

इच्छुक उम्मीदवार अब 4 दिसंबर तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे जबकि एप्लीकेशन फीस भरने की डेडलाइन 6 दिसंबर है। रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार, RRB NTPC UG एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 7 दिसंबर से 16 दिसंबर, 2025 के बीच एक्टिव कर दी जाएगी।

RRB NTPC 2025 Application Fees

PwBD/ महीला/ ट्रांसजेंडर/ एक्स-सर्विसमैन/ SC/ ST/ माइनॉरिटी कम्युनिटी/ इकोनॉमिकली बैकवर्ड क्लास के लिए एप्लीकेशन फीस 250 रुपये है, बाकी सभी के लिए 500 रुपये।

पदों का नाम रिक्तियों की संख्या
वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क2474
लेखा लिपिक सह टाइपिस्ट394
जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट163
ट्रेन क्लर्क77
कुल योग (सभी आरआरबी) 3058

RRB NTPC 2025 Recruitment Apply Online

RRB की वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर, RRB NTPC CEN 06/2025 या CEN 07/2025 नाम के लिंक पर क्लिक करेंना होगा। अगले स्टेप में, रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा। फिर रजिस्ट्रेशन ID और पासवर्ड से लॉगिन करें। एप्लीकेशन फॉर्म भरें, जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और ऑनलाइन फीस पे करें। डिटेल्स को क्रॉस-चेक करें और फॉर्म सबमिट करें। इसका एक प्रिंटआउट लेना न भूलें।

एग्जाम हॉल में एंट्री से पहले एग्जाम सेंटर में कैंडिडेट्स का आधार-लिंक्ड बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन किया जाएगा। कैंडिडेट्स को अपना ओरिजिनल आधार कार्ड या ई-वेरिफाइड आधार का प्रिंटआउट लाना होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article