शहर

Thane News: ठाणे में दर्दनाक हादसा, गणेश विसर्जन घाट के पास डूबे तीन लोग; चार घंटे बाद शव बरामद

Thane News: ठाणे में रेतीबंदर स्थित गणेश विसर्जन घाट के पास नहाने गए तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई। तीनों गहरे पानी में जाने के बाद डूब गए।

Image

गणेश विसर्जन घाट के पास तीन लोग डूबे

Photo : Times Now Digital

Thane Drowning Incident: महाराष्ट्र के ठाणे में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। रेतीबंदर स्थित गणेश विसर्जन घाट के पास खाड़ी में तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई। डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब चार घंटे की तलाश के बाद तीनों को बाहर निकाल लिया गया। लेकिन अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।

यह हादसा रविवार 30 अगस्त को मुंबई-नासिक हाईवे के किनारे हुआ। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दोपहर 3:08 बजे सूचना मिली कि मुंब्रा के ठाकूरपाड़ा इलाके के रहने वाले तीन लोग खाड़ी में नहाने के लिए उतरे थे। लेकिन पानी की गहराई का सही अंदाजा नहीं होने के कारण तीनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

चार घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की जानकारी मिलते ही कळवा पुलिस, नारपोली पुलिस, अग्निशमन दल, आपदा प्रबंधन कक्ष और ठाणे आपदा प्रतिसाद दल (TDRF) की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। TDRF के जवानों ने खाड़ी में तलाशी अभियान शुरू किया। करीब चार घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद तीनों लोगों को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस की मदद से छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल, कळवा ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान आलम सय्यद (42), रिझवान सय्यद (42) और साहिल पोलंदास (30) के रूप में हुई है। तीनों ठाणे के मुंब्रा स्थित ठाकूरपाड़ा इलाके के निवासी बताए गए हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article