RRB JE Admit Card 2026: जल्द जारी होगा आरआरबी जेई भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, rrbcdg.gov.in पर कर सकेंगे डाउनलोड
- Authored by: आदित्य सिंह
- Updated Feb 15, 2026, 08:41 PM IST
RRB JE Admit Card 2026, Sarkari Result 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड जल्द ही जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
RRB JE Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे आरआरबी जेई भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड
RRB JE Admit Card 2026, Sarkari Result 2026: आरआरबी जेई की भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (RRB JE Admit Card 2026) खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (RRB JE Admit Card) सकता है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
RRB JE Admit Card 2026: कब होगी आरआरबी जेई की भर्ती परीक्षा
बता दें आरआरबी जूनियर इंजीनियर भर्ती की भर्ती परीक्षा 19 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
RRB JE Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड करें आरआरबी जेई का एडमिट कार्ड
- सबसे पहले rrbcdg.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RRB JE Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
RRB JE Admit Card 2026: कुल इतने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए जूनियर इंजीनियर के कुल 2569 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें अनारक्षित वर्ग (General Category) के लिए 1090, ओबीसी के लिए 615, ईडब्ल्यूए वर्ग के लिए 244, एससी के लिए 410 और एसटी वर्ग के लिए 210 पद आरक्षित हैं।
RRB JE Admit Card 2026: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा का समय
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
Railway Junior Engineer Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य
ध्यान रहे रेलवे भर्ती बोर्ड जूनियर इंजीनियर की भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें।
