एजुकेशन

HPBOSE D.El.Ed. Counselling 2026: डीएलएड की 719 खाली सीटों पर एडमिशन का मौका, 22 अक्टूबर को काउंसलिंग

HPBOSE DELED Counselling 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने डीएलएड (DELED) कोर्स में एडमिशन के लिए चौथे राउंड की काउंसलिंग की तारीख घोषित कर दी है। बोर्ड ने काउंसलिंग के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी है।

Image

HPBOSE DELED Counselling 2026: एचपीबीओएसई डीएलएड सीईटी काउंसलिंग 22 अक्टूबर से शुरू

HPBOSE DELED Counselling 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने डीएलएड (DELED) कोर्स में एडमिशन के लिए चौथे राउंड की काउंसलिंग की तारीख घोषित कर दी है। यह काउंसलिंग 22 अक्टूबर 2026 को धर्मशाला स्थित बोर्ड मुख्यालय में आयोजित की जाएगी। इसके जरिए राज्य के निजी मान्यता प्राप्त शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में खाली पड़ी 719 सीटों को भरा जाएगा। काउंसलिंग प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इसमें डीएलएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) 2026 में प्राप्त मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को एडमिशन दिया जाएगा।

बता दें बोर्ड ने काउंसलिंग के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। साथ ही कैटेगिरी वाइज खाली सीटों की जानकारी भी उपलब्ध करवा दी गई है। यहां डीएलएड सीईटी 2026 में काउंसलिंग मेरिट के आधार पर की जाएगी। सीट का आवंटन अभ्यर्थियों की ओर से चुनी गई संस्था में सीटों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे काउंसलिंग सत्र में शामिल होने से पहले जारी की गई मेरिट लिस्ट और श्रेणी-वार रिक्तियों का विवरण देख लें।

HPBOSE DELED Counselling 2026 Documents

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने डीएलएड (DELED) कोर्स में एडमिशन के लिए चौथे राउंड की काउंसलिंग की तारीख घोषित कर दी है। बोर्ड ने काउंसलिंग के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। नीचे दिए ये डॉक्यूमेंट्स जरूरी

  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • हिमाचली मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आरक्षित श्रेणी या उपश्रेणी से संबंधित प्रमाण पत्र
  • जरूरी शपथ पत्र (एफिडेविट)
  • बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया भरा हुआ बायोडाटा फॉर्म

इडब्ल्यूएस और ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश

EWS, OBC और पूर्व सैनिकों के आश्रित (Ward of Ex-Serviceman) श्रेणी के उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र या सत्यापित शपथ पत्र जमा करना होगा। इसलिए उम्मीदवार काउंसलिंग से पहले अपने सभी दस्तावेज तैयार कर लें।

इस बात का ध्यान रखें

बोर्ड के अनुसार, उम्मीदवारों को मेरिट और उनकी पसंद के संस्थान में सीट उपलब्ध होने के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा। प्रत्येक उम्मीदवार को केवल एक बार सीट आवंटित की जाएगी। इसलिए काउंसलिंग में सीट के लिए अपनी पसंद भरने से पहले संस्थान का चुनाव सोच समझकर कर लें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article