एजुकेशन

CUET PG Result 2022: जारी हो गए सीयूईटी पीजी के परिणाम, cuet.nta.nic.in पर ऐसे करें चेक

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 09:48 AM IST

CUET PG Result 2022 Released on cuet.nta.nic.in: सीयूईटी परीक्षा 2022 के लिए परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि NTA ने पहले ही परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी थी जिसके बाद से ही उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे थे।

Image

सीयूईटी पीजी 2022 के परिणाम जारी

KEY HIGHLIGHTS
  • सीयूईटी पीजी परिणाम 2022 हो गए जारी।
  • प्रोविजनल आंसर की पहले ही जारी हो गई थी।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट उपलब्ध हैं।

CUET PG Result 2022 declared on cuet.nta.nic.in: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट CUET PG परीक्षा 2022 के परिणाम आज 26 सितंबर 2022 को जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि सीयूईटी पीजी प्रोविजनल आंसर की पहले ही 16 सितंबर को जारी कर दी गई थी, जिसके बाद उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे थे। अब परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- cuet.nta.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

How to Check CUET PG Result 2022

उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपने परिणाम चेक करने की सलाह दी जाती है-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘CUET PG Result 2022’ लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या, जन्म तिथि आदि लॉगइन क्रैडिएंशल्स दर्ज करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
CUET PG List of Websites to Check: यहां चेक करें परिणाम

सीयूईटी पीजी परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवारों को केवल आधिकारिक वेबसाइट की ही मदद लेनी की सलाह दी जाती है-

  • cuet.nta.nic.in
  • ntaresults.nic.in
यहां चेक करें CUET PG परीक्षा पैटर्न

परीक्षा में दो खंड A और B दिए गए थे। जिसमें सभी उम्मीदवारों को कुल 100 प्रश्नों का जवाब देना था। प्रश्नों में भाषा की समझ, मौखिक कौशल, सामान्य ज्ञान और जागरूकता, कंप्यूटर की मूल बातें और तार्किक तर्क शामिल थे। बता दें कि परीक्षा के पार्ट ए में 25 और पार्ट बी में 75 प्रश्न थे।

उम्मीदवारों को बता दें कि सीयूईटी परीक्षा 2022 कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 9, 10, 11 और 12 सितंबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित हुई थी। एक शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 3 से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article