RRB Group D Phase V Exam 2022 Date: आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने वेतन लेवल 1 के तहत ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए फेज 5 एग्जाम की तारीख घोषित कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन किया था, वह अब बोर्ड की रीजनल वेबसाइट पर परीक्षा का नोटिस चेक कर सकते हैं।
RRB Group D Exam 2022: इस तारीख को होगी परीक्षा
नोटिस के अनुसार, दक्षिण पश्चिमी रेलवे (हुबली) के लिए पांचवें चरण की परीक्षा 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2022 तक आयोजित की जाएगी। इस दौरान अभ्यर्थियों को कोविड-19 महामारी के लिए समय-समय पर सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का भी पालन करना होगा। साथ ही अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर ही चेक करें।
RRB Group D Phase V Exam 2022: कब मिलेगा एडमिट कार्ड
आरआरबी ग्रुप डी फेज 5 एग्जाम के लिए परीक्षा शहर / तारीख देखने और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए ट्रैवल अथॉरिटी डाउनलोड करने का लिंक आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर 27 सितंबर 2022 को सुबह 11 बजे एक्टिव कर दिया जाएगा। जबकि, ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले अपलोड होगा।
How to download RRB Group D Phase V Exam 2022 Notice: ऐसे डाउनलोड करें आरआरबी ग्रुप डी फेज 5 एग्जाम नोटिस
- सबसे पहले अभ्यर्थी रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर दिख रहे 'CBT 5th Phase : Notice on exam-schedule for 5th phase of Computer-Based-Test' के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने रेलवे ग्रुप डी परीक्षा 2022 नोटिस का पीडीएफ खुल जाएगा।
- आप इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
बोर्ड द्वारा ग्रुप डी भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा कई चरणों में आयोजित की जा रही है। इससे पहले आरआरबी ग्रुप डी फेज 1 परीक्षा 17 अगस्त से 25 अगस्त तक आयोजित की गई। जबकि, दूसरे चरण की परीक्षा 26 अगस्त से 8 सितंबर तक और तीसरे चरण की परीक्षा 8 सितंबर से 19 सितंबर तक हुई। वहीं, चौथे चरण की परीक्षा 19 सितंबर से शुरू हुई और यह 7 अक्टूबर तक चलेगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
