UP Preliminary Eligibility Test 2022, UP PET 2022 Result, UPSSSC PET Result 2022: यूपी पीईटी रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा यानी प्रिलिमनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) 2022 का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। जिसके बाद परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर अपने नतीजे देख सकेंगे।
UP PET 2022: इतने अभ्यर्थियों ने किया आवेदन
आयोग द्वारा यूपी पीईटी परीक्षा 15 और 16 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक विभिन्न केंद्रों पर हुई। वहीं, परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी 20 अक्टूबर को जारी की गई थी। इस साल यूपीपीईटी परीक्षा में 37 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। हालांकि, लगभग 33 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी।
UP PET Result 2022: कब आएगा रिजल्ट?
यूपी पीईटी परीक्षा का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिजल्ट नवंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में घोषित होगा। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यूपी पीईटी रिजल्ट पर अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।
How to download UPSSSC PET Result 2022: ऐसे डाउनलोड करें यूपी पीईटी रिजल्ट
- सबसे पहले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- फिर होम पेज पर यूपी पीईटी रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि सहित अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
UP PET 2022 Result: इन पदों के लिए कर सकेंगे आवेदन
यूपीपीईटी परीक्षा में सफल अभ्यर्थी राज्य में ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। इस साल उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए 28 जून से 31 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
