RRB ALP Answer Key 2026 Released: रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट की भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (RRB ALP Answer Key 2026) खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सहायक लोको पायलट (एएलपी) सीबीटी 1 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। साथ ही यहां आपत्ति दर्ज करने के लिए भी लिंक एक्टिव कर दिया गया है। यहां आंसर की पर ऑब्जेक्शन करने की आखिरी तारीख 26 मार्च 2026 है।
RRB ALP Answer Key 2026: सीबीटी 2 परीक्षा के लिए पात्र
रेलवे भर्ती बोर्ड के असिस्टेंट लोको पायलट के सीबीटी 1 परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी सीबीटी 2 परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। यहां मुख्य परीक्षा में गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता, सामान्य विज्ञान और तकनीकी विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं
RRB ALP Answer Key 2026: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की
- सबसे पहले rrbcdg.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RRB ALP Answer Key 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- प्रोविजनल आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
ध्यान रहे रेलवे भर्ती बोर्ड के असिस्टेंट लोको पायलट की आंसर की पर आपत्ति दर्ज करवाने के लिए अभ्यर्थियों को प्रश्नानुसार 50 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। यहां आपत्ति शुल्क किसी भी उम्मीदवार को वापिस नहीं किया जाएगा।
RRB ALP Result 2026: कब जारी होगा रिजल्ट
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सहायक लोको पायलट (एएलपी) सीबीटी 1 के रिजल्ट से संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। रिजल्ट से संबंधित कोई अपडेट जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट।
