RPSC Senior Teacher Result 2026: सीनियर टीचर ग्रेड-II परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से करें पीडीएफ डाउनलोड
- Authored by: नीलाक्ष सिंह
- Updated Jan 29, 2026, 08:35 PM IST
RPSC Senior Teacher Grade 2 Result OUT: आरपीएससी ने सीनियर टीचर ग्रेड-II परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है।
राजस्थान सीनियर टीचर ग्रेड-II परीक्षा का रिजल्ट
RPSC Senior Teacher Grade 2 Result (Social Science) Declared: राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर ने सीनियर टीचर ग्रेड-II परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 29 जनवरी को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने का तरीका स्टेप बाय स्टेप इस लेख में बताया गया है, साथ ही डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है। जानें रिजल्ट देखने का तरीका
माध्यमिक शिक्षा विभाग हेतु वरिष्ठ अध्यापक (Senior Teacher) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के अन्तर्गत सामाजिक विज्ञान विषय के पदों के लिए आयोग ने रिजल्ट जारी किया है। इस परीक्षा का आयोजन 07.09.2025 को किया गया था। जानें रिजल्ट देखने का तरीका
RPSC Senior Teacher Grade 2 Result Online Check
- सबसे पहले rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं
- News and Events Section के नीचे देखें
- इस लिंक पर क्लिक करें - 'New Icon29/01/2026 Result Preamble and Cutoff Marks (Provisional List for Eligibility Checking) for Sr. Teacher (Sec. Edu.) Comp. Exam - 2024 (Social Science)'
- रिजल्ट पीडीएफ फॉर्म में खुलेगा, जिसमें आपको रोल नंबर खोजना होगा।
RPSC सीनियर टीचर परीक्षा 19 अगस्त 2025 से 17 सितंबर 2025 तक कई दिनों में अलग-अलग विषयों के लिए आयोजित की गई थी।
RPSC Grade 2 Teacher Cut Off 2026
RPSC ग्रेड 2 टीचर कट ऑफ 2026 सोशल साइंस सब्जेक्ट के रिजल्ट PDF के साथ जारी कर दिया गया है। कैटेगरी-वाइज और सब्जेक्ट-वाइज RPSC ग्रेड 2 कट-ऑफ मार्क्स यहां शेयर किए गए हैं।
राजस्थान सीनियर टीचर ग्रेड-II परीक्षा का रिजल्ट - Cutoff
आगे की प्रक्रिया
क्वालिफाइड कैंडिडेट्स के डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन किया जाएगा, जहां उन्हें शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आइडेंटिटी प्रूफ, और जाति या कैटेगरी के डॉक्यूमेंट (अगर जरूरी है) दिखाने होंगे। वेरिफिकेशन का डिटेल शेड्यूल और जगह जल्द ही RPSC वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।