एजुकेशन

RAS Topper Success Story : RPS से सीधे SDM बनेंगे टॉपर दिनेश बिश्नोई, लाखों छात्रों को बताया अपना सक्सेस फॉर्मूला

RPSC RAS Topper Dinesh Bishnoi: आरपीएससी आरएएस रिजल्ट आते ही टॉपर दिनेश बिश्नोई खूब सुर्खियों में हैं। उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी सक्सेस जर्नी के बारे में बात कर रहे हैं।

Image

RPSC RAS 2024

RPSC RAS Topper Success Story : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आरएएस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होने का साथ ही टॉपर्स की मेरिट लिस्ट भी आउट हो गई है। परीक्षा में टॉप करने वाले दिनेश बिश्नोई मेरिट लिस्ट आते ही सोशल मीडिया पर छा गए हैं। उन्होंने एक वीडियो में अपनी सक्सेस जर्नी के बारे में बात की है। उन्होंने लाखों छात्रों को अपनी तैयारी के बारे में बताया है।

तीन बार दिया एग्जाम

RPSC RAS 2024 के टॉपर दिनेश बाड़मेर जिले के भलीसर गांव के रहने वाले हैं। जब साल 2021 में उन्होंने एग्जाम दिया था, तब उनकी 948 रैंक आई थी। इसके बाद साल 2023 में उन्होंने फिर एग्जाम दिया, तो उनकी 57वीं रैंक आई। और फिर इसके बाद साल 2024 में उन्होंने जब एग्जाम दिया तो वे टॉपर बने।

क्या कहते हैं बिश्नोई ?

दिनेश बिश्नोई फिलहाल राजस्थान पुलिस अकेडमी में ट्रेनिंग कर रहे हैं। बिश्नोई अपनी तैयारी के साथ-साथ पटवारी की नौकरी कर रहे थे। अपनी तैयारी को लेकर बिश्नोई कहते हैं कि उन्होंने रात भर जगकर पढ़ाई की। सुबह उठना उनके बस की बात नहीं थी। हालांकि सुबह उठकर तैयारी करना अच्छा रहता है लेकिन वे कभी सुबह नहीं उठ सके। इसलिये रात के 12-1 बजे तक जगकर वे पढ़ाई किया करते थे।

भलीसर निवासी हैं दिनेशन

RAS 2024 टॉपर दिनेश बिश्नोई बाड़मेर के भलीसर गांव के रहने वाले हैं। दिनेश ने साल 2021 में 948वीं रैंक हासिल की थी. इसके बाद साल 2023 में उनकी 57वीं रैंक आई थी। वर्तमान में दिनेश जयपुर में राजस्थान पुलिस एकेडमी में ट्रेनिंग कर रहे हैं। उनके पिता रामधन मांजू जिला शिक्षा अधिकारी से रिटायर्ड हैं और परिवार में वो सहित चार भाई-बहन हैं जिसमें वो सबसे छोटे हैं।

बीते सालों में दिनेश की रैंक

  • RAS 2021 - 948th रैंक
  • RAS 2023 - 57th रैंक
  • RAS 2024 - 1st rank
  • इनका सबसे पहले VDO में चयन हुआ था।

बताते चलें कि अभी भी कुछ उम्मीदवारों का रिजल्ट होल्ट पर रखा गया है। ऐसे कुल 10 उम्मीदवार हैं, जिनका रिजल्ट होल्ड पर है।

आज देखिये GSEB SSC 10th Result 2026 मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर

Kusum Bhatt
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article