एजुकेशन

RSPC 2024 Toppers List : राजस्थान आरएएस टॉपर्स की लिस्ट जारी, बाड़मेर के दिनेश बिश्नोई ने रचा इतिहास

RSPC RAS 2024 Toppers List: RPSC ने 18 अप्रैल को RAS ​​का अंतिम घोषित कर दिया है। बाड़मेर के दिनेश बिश्नोई ने टॉप करके इतिहास रच दिया है।

Image

Credit: Twitter

RSPC RAS 2024 Toppers List : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 18 अप्रैल 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर RPSC RAS (Rajasthan Administrative Service) भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम 2024 आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। इसके साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। परीक्षा में बाड़मेर के दिनेश (RPSC RAS Topper Dinesh Bishnoi) ने टॉप में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है। मेरिट लिस्ट PDF (RPSC RAS Merit List PDF) के जरिए, वे उम्मीदवार जिन्होंने चयन के सभी चरण (दिसंबर 2025 में होने वाले इंटरव्यू चरण सहित) सफलतापूर्वक पास कर लिए हैं, अपने अंतिम चयन की स्थिति जान सकते हैं। ये रिजल्ट राजस्थान राज्य के प्रशासनिक निकाय में विभिन्न पदों के लिए RAS 2024 भर्ती प्रक्रिया का अंतिम चरण है।

बाड़मेर के दिनेश ने गाड़ा झंडा

परीक्षा में बाड़मेर के दिनेश विश्नोई ने 351.50 नंबर्स के साथ टॉप किया है। परिणाम जारी होने के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है। बताते चलें कि इस परीक्षा में दिनेश विश्नोई ने 351.50 नंबर (कंबाइंड) लाकर मेरिट लिस्ट में पहला नंबर हासिल किया है। (rpsc ras result 2024) वहीं विरेंद्र चरण ने 351 नंबर लाकर राज्य में दूसरा स्थान पाया। तीसरे नंबर पर 242.50 नंबर लाकर नवनीत शर्मा बने रहे। आरपीएससी आरएएस रिजल्ट में टॉप 50 कैंडिडेट्स के नाम और पूरी लिस्ट इस लेख में देखें...

राजस्थान आरएएस परीक्षा के टॉपर्स की लिस्ट

RPSC RAS Toppers List

आरएएस परीक्षा टॉपर्स की लिस्ट का पीडीएफ

टॉप 20 में चार लड़कियां शामिल

RPSC RAS परीक्षा में टॉप 20 में 4 लड़कियों ने टॉप किया है। इन लड़कियों के नाम हैं-

  • ऐश्वर्या कंवर (बीकानेर)
  • शालू (अनूपगढ़)
  • तनीषा यादव (जयपुर)
  • वृंदा शेखावत (जयपुर)
Also Read: RPSC RAS Final Result 2024 Declared: जारी हुआ आरपीएससी आरएएस परीक्षा का रिजल्ट, इस लिंक से करें चेक

अंतिम मेरिट लिस्ट जारी

RAS 2024 परीक्षा का आयोजन, राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS), राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) और अन्य संबंधित सेवाओं जैसी प्रतिष्ठित सेवाओं के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains) और इंटरव्यू के बाद, आयोग ने अब आधिकारिक तौर पर अंतिम मेरिट लिस्ट घोषित कर दी है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना परिणाम देखें और आधिकारिक वेबसाइट से मेरिट लिस्ट की PDF डाउनलोड करें।

आयोग ने तेजी से किया काम

इस बार आयोग ने भर्ती प्रक्रिया को काफी तेज किया है। भर्तियों की घोषणा से लेकर अंतिम नतीजों तक की प्रक्रिया में लगभग 1 साल, 7 महीने लगे। ऐसे में ये पिछली भर्तियों की तुलना में काफी तेज है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article