RPSC RAS Mains Admit Card 2025: आरपीएससी आरएएस परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (मुख्य) का एडमिट कार्ड 14 जून को जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने प्रीलिम्स परीक्षा में सफलता हासिल की थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी आरपीएससी आरएएस मेन्स एडमिट कार्ड 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स मेन्स परीक्षा कब होगी
आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी 2025 (रविवार) को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। सूचना के अनुसार, आरपीएससी आरएएस मेन्स एग्जाम का आयोजन 17 जून और 18 जून को किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी आआरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स मेन्स डाउनलोड कैसे करें
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर आरएएस मेन्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
RPSC RAS Exam 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती
आरपीएससी आरएएसपरीक्षा के माध्यम से कुल 733 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, राज्य सेवा के लिए 346 पद और अधीनस्थ सेवा के लिए 387 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
