CBSE 10th Result 2026 : सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। इस बार सीबीएसई रिजल्ट में सरकारी स्कूलों का अच्छा खासा दबदबा देखने को मिल रहा है। केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय के छात्रों ने इस बार शानदार प्रदर्शन किया है। केंद्रीय विद्यालय (KV) की बात करें तो इसका रिजल्ट 99.57 फीसदी रहा है। वहीं नवोदय विद्यालय (NVS) के 99.42 प्रतिशत छात्रों ने इस रिजल्ट में बाजी मारी है। सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 91.43 रहा तो वहीं सरकारी एडेड स्कूलों का रिजल्ट 91.01 प्रतिशत रहा।
कितने प्रतिशत स्टूडेंट्स ने मारी बाजी ?
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणामों में केंद्रीय विद्यालय 99.57% उत्तीर्णता के साथ टॉप पर रहे, जबकि जवाहर नवोदय विद्यालय (navodya vidyalaya) 99.42% उत्तीर्णता के साथ दूसरे स्थान हैं। 2025 में जेएनवी आगे था, लेकिन इस बार केवी ने 0.15% की बढ़त से बाजी पलट दी।
सीबीएसई (CBSE) का कुल पासिंग प्रतिशत
CBSE 10वीं का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स cbse.gov.in और results.cbse.nic.inपर जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं औऱ अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई कक्षा 10 के परिणाम घोषित | कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.70% रहा। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.99% रहा, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.69% रहा, जिससे वे लड़कों से आगे निकल गईं।
टॉप क्षेत्र:
- त्रिवेंद्रम – 99.79%
- दूसरा: विजयवाड़ा –99.79%
- तीसरा: चेन्नई – 99.58%
- दिल्ली वेस्ट पास प्रतिशत: 97.45%
- दिल्ली ईस्ट पास प्रतिशत: 97.33%
- ओवरऑल दिल्ली: 97.38%
- लड़कियां पास प्रतिशत: 94.99%
- लड़के पास प्रतिशत: 92.69%
- केंद्रीय विद्यालय पास प्रतिशत: 99.57%
- नवोदय विद्यालय: 99.42%
- 90% से ज्यादा अंक: (2.21 लाख से अधिक छात्र)
- 95% से ज्यादा अंक: (55 हजार से अधिक छात्र)
रिजल्ट 15 अप्रैल 2026 को घोषित हुआ, जिसमें कुल पास प्रतिशत: 93.70% रहा। पिछले साल से बढ़ोतरी: 0.04% दर्ज की गई। सीबीएसई परीक्षा में कुल रजिस्ट्रेशन: 24,83,479 छात्रों के हुए थे, वहीं परीक्षा में कुल 24,71,777 छात्र शामिल हुए। वहीं 23,16,008 छात्र एग्जाम में पास हुए। बता दें कि सीबीएसई के कुल स्कूल: 27,339 हैं और परीक्षा केंद्र 8,075 थे।
आज देखिये केएसईएबी कर्नाटक द्वितीय पीयूसी रिजल्ट 2026, मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर
