एजुकेशन

RPSC Agriculture Officer Admit Card 2025: 17 अप्रैल को जारी होगा राजस्थान कृषि अधिकारी का एडमिट कार्ड, यहां करें डाउनलोड

RPSC Rajasthan Agriculture Officer Admit Card 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग 17 अप्रैल को कृषि अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड (RPSC Agriculture Officer Admit Card) जारी करेगा। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। यहां आपको अपना एप्लीकेशन नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।

Image

RPSC Rajasthan Agriculture Officer Admit Card 2025: यहां डाउनलोड करें राजस्थान कृषि अधिकारी का एडमिट कार्ड

RPSC Rajasthan Agriculture Officer Admit Card 2025: राजस्थान कृषि अधिकारी के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (RPSC Agriculture Officer Admit Card) खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कृषि अधिकारी भर्ती परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी साझा (Rajasthan Agriculture Officer Admit Card) की है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक एडमिट कार्ड 17 अप्रैल 2025 को जारी किए जाएंगे। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपना एप्लीकेशन नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।

Rajasthan Agriculture Officer Exam Date: कब होगी परीक्षा

बता दें आरपीएससी एग्रीकल्चर ऑफिसर की भर्ती परीक्षा 20 अप्रैल 2025, रविवार को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक निर्धारित की जाएगी। परीक्षा में ओएमआर आंसर शीट के पांचवे विकल्प को भरने के लिए उम्मीदवारों को 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

RPSC Rajasthan Agriculture Officer Admit Card 2025 Download: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RPSC Rajasthan Agriculture Officer Admit Card 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना Application Number और DOB दर्ज करें।
  • प्रवेश पत्र आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

RPSC Agriculture Officer Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य

यदि आपके एडमिट कार्ड में नाम, पिता का नाम, एप्लीकेशन नंबर या किसी अन्य प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो करेक्शन के लिए एक बार ऑफिशियल मेलआईडी पर सूचना दें। साथ ही ध्यान रहे परीक्षा हॉल में उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article