Mumbai BMW Road Accident: मुंबई में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कोस्टल रोड पर ब्रिज से कार नीचे गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, गाड़ी में चार लोग सवार थे, जिसमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई और एक को अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा 20 सितंबर 2026 को सुबह करीब 5:20 बजे कोस्टल रोड पर लाला कॉलेज के सामने, लोटस जेट्टी के पास हुआ। काली BMW कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की तरफ जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार के चलते कार हादसे का शिकार हो गई और सड़क पर मौजूद लोगों को टक्कर मार दी।
हादसे में तीन की मौत
हादसे के बाद घायलों को तत्काल नायर अस्पताल पहुंचाया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे में 20 वर्षीय एक युवक की हालत गंभीर है और उसे ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं, 21 वर्षीय शनाय गज्जल, 17 वर्षीय धिर्या सेठ और करीब 25 वर्षीय एक अज्ञात युवक को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया।
तेज रफ्तार को हादसे की वजह बताया गया
प्रारंभिक जानकारी में बीएमडब्लू की तेज रफ्तार को हादसे की वजह बताया जा रहा है। हालांकि, हादसे के सही कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों को जुटाया जा रहा है। फिलहाल मृतकों और घायलों की पहचान से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के बाद कोस्टल रोड पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।
