देश

मुंबई में रफ्तार का कहर! कोस्टल रोड पर BMW ने 5 लोगों को मारी टक्कर, 3 की मौत

मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार तड़के तेज रफ्तार बीएमडब्लू कार ने कथित तौर पर पांच लोगों को टक्कर मार दी। हादसा सुबह करीब 5:20 बजे लाला कॉलेज के सामने, लोटस जेट्टी के पास हुआ। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल है। घायलों को नायर अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Image

मुंबई में तेज रफ्तार BMW की चपेट में आए 5 लोग, 3 लोगों की मौत।

मुंबई में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कोस्टल रोड पर तेज रफ्तार BMW कार ने कथित तौर पर पांच लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए नायर अस्पताल ले जाया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा 20 सितंबर 2026 को सुबह करीब 5:20 बजे कोस्टल रोड पर लाला कॉलेज के सामने, लोटस जेट्टी के पास हुआ। काली BMW कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की तरफ जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार के चलते कार हादसे का शिकार हो गई और सड़क पर मौजूद लोगों को टक्कर मार दी।

हादसे में तीन की मौत

हादसे के बाद घायलों को तत्काल नायर अस्पताल पहुंचाया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे में 20 वर्षीय एक युवक की हालत गंभीर है और उसे ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं, 21 वर्षीय शनाय गज्जल, 17 वर्षीय धिर्या सेठ और करीब 25 वर्षीय एक अज्ञात युवक को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया।

तेज रफ्तार को हादसे की वजह बताया गया

प्रारंभिक जानकारी में बीएमडब्लू की तेज रफ्तार को हादसे की वजह बताया जा रहा है। हालांकि, हादसे के सही कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों को जुटाया जा रहा है। फिलहाल मृतकों और घायलों की पहचान से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के बाद कोस्टल रोड पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article