एजुकेशन

RPSC Rajasthan AE Exam City Slip 2026: जारी हुई राजस्थान असिस्टेंट इंजीनियर एग्जाम सिटी स्लिप, ऐसे करें डाउनलोड

RPSC Rajasthan Assistant Engineer 2026 Exam City Slip: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

RPSC Rajasthan AE Exam City Slip 2026: यहां डाउनलोड करें आरपीएससी राजस्थान असिस्टेंट इंजीनियर एग्जाम सिटी स्लिप

RPSC Rajasthan Assistant Engineer 2026 Exam City Slip: आरपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Rajasthan Assistant Engineer 2026 Exam City Slip: कुल 1036 पदों पर की जाएगी भर्ती

बता दें RPSC सहायक अभियंता (AEN) संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 2026, 22-23 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य PWD, PHED और जल संसाधन सहित विभिन्न सरकारी विभागों में 1,036 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां मुख्य परीक्षा राजस्थान के विभिन्न केंद्रों पर ऑफलाइन माध्यम से वर्णनात्मक प्रारूप में आयोजित की जाएगी।

RPSC AE Exam City Slip 2026: दो पालियों में होगी परीक्षा

एग्जाम दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। इसमें सुबह की शिफ्ट 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट 2:30 बजे से लेकर शाम के 5:30 बजे तक रहेगी। प्री एग्जाम 28 से लेकर 30 सितंबर 2025 तक हुआ था। इसका रिजल्ट 27 नवंबर 2025 को जारी कर दिया गया था। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप्स के जरिए अपना एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

RPSC Rajasthan AE Exam Cit Slip 2026: ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

  • सबसे पहले RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RPSC AR Exam City Slip 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एग्जाम सिटी स्लिप आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article