एजुकेशन

RPSC Assistant Electrical Inspector Exam Date: सहायक विद्युत निरीक्षक भर्ती परीक्षा की डेट जारी, सीबीआरटी मोड में होगा आयोजन

RPSC Assistant Electrical Inspector Exam Date Released: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक विद्युत निरीक्षक (ऊर्जा विभाग) परीक्षा-2025 की परीक्षा तिथि जारी कर दी गई है। यह परीक्षा 1 फरवरी 2026 को कंप्यूटर बेस्ड रिक्रूटमेंट टेस्ट (सीबीआरटी) माध्यम से दोपहर 12:00 से 2:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

Image

RPSC Assistant Electrical Inspector Exam Date

RPSC Assistant Electrical Inspector Exam Date Released: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक विद्युत निरीक्षक (ऊर्जा विभाग) परीक्षा-2025 की परीक्षा तिथि जारी कर दी गई है। यह परीक्षा 1 फरवरी 2026 को कंप्यूटर बेस्ड रिक्रूटमेंट टेस्ट (सीबीआरटी) माध्यम से दोपहर 12:00 से 2:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसी बीच आयोग द्वारा सहायक विद्युत निरीक्षक (ऊर्जा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 में अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि व जेंडर के अतिरिक्त अन्य संशोधन ऑनलाइन करने का अवसर दिया गया है। ऑनलाइन संशोधन 26 नवंबर से 2 दिसंबर 2025 तक किए जा सकेंगे। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग सचिव ने बताया कि सहायक विद्युत निरीक्षक (ऊर्जा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 का ऑनलाइन आयोजन 1 फरवरी 2026 को निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाना प्रस्तावित है। उक्त परीक्षाओं हेतु जारी विज्ञापन में उल्लेखित शर्तों अनुसार ऑनलाइन संशोधन का अवसर अभ्यर्थियों को दिया गया है। ऑनलाइन संशोधन का अवसर अभ्यर्थियों के हितार्थ सुविधा मात्र है। परीक्षा के लिए जारी विज्ञापन में उल्लेखित पात्रता की शर्तों के अनुरूप ही संशोधन मान्य होंगे। विज्ञापन की शर्तें पूर्वानुसार ही रहेंगी। ऑफलाइन संशोधन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

ऑनलाइन संशोधन के लिए शुल्क व प्रक्रिया

संशोधन चाहने वाले अभ्यर्थी को ई-मित्र/ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से रू. 500/- का शुल्क जमा कराना होगा। आयोग के ऑनलाइन पोर्टल https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध एप्लाई ऑनलाइन लिंक अथवा एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर संबंधित परीक्षा में ऑनलाइन संशोधन किया जा सकेगा। इस संबंध में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ई-मेल से अथवा फोन नं. 9352323625 व 7340557555 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन विथड्रॉ

असत्य एवं गलत सूचना के आधार पर आवेदन करना तथा अहर्ता न होने पर भी उसे विथड्रॉ नहीं करना भारतीय न्याय संहिता की धारा 217 के तहत दंडनीय अपराध है। ऐसे अभ्यर्थी को काउंसलिंग/पात्रता जांच/ साक्षात्कार के दौरान अपात्र पाए जाने पर आगामी 1 वर्ष की अवधि के लिए भर्ती परीक्षाओं से डिबार भी किया जाएगा। अतः ऐसे अभ्यर्थी भी उक्त अवधि के दौरान अपना ऑनलाइन आवेदन विथड्रॉ कर सकते हैं। इसके लिए एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर माय रिक्रूटमेंट सेक्शन के अन्तर्गत संबंधित परीक्षा के समक्ष उपलब्ध विथड्रॉ बटन पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन विथड्रॉ किया जा सकता है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article