एजुकेशन

जापान में पढ़ाई के लिए भारतीय छात्रों को मिलती है ये स्कॉलरशिप, एडमिशन लेने से पहले चेक करें डिटेल्स

Japan Scholarships for Indian students: जापान अब भारतीय छात्रों में हायर एजुकेशन का नया हब बन गया है। यहां से उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को जापान सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली स्कॉलरशिप के बारे में पता होना अनिवार्य है।

Image

जापान में पढ़ाई के लिए भारतीय छात्रों को मिलती है ये स्कॉलरशिप (Photo - AI)

Japan Scholarships for Indian students: हायर एजुकेशन के लिए विदेश जाने का सपना देखने वाले भारतीय छात्रों का रुझान अब अमेरिका या यूरोपीय देशों के साथ-साथ जापान की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। इसकी मुख्य वजह जापान की वर्ल्डक्लास एजुकेशन सिस्टम, आधुनिक तकनीक और वहां की सरकार द्वारा दी जाने वाली फुली-फंडेड स्कॉलरशिप्स हैं। अगर आप भी जापान की टॉप यूनिवर्सिटीज से ग्रेजुएशन, मास्टर्स या पीएचडी करने की योजना बना रहे हैं, तो प्रवेश लेने से पहले जापानी सरकार की सबसे लोकप्रिय स्कॉलरशिप MEXT (Monbukagakusho) के बारे में विस्तार से जान लेना बेहद जरूरी है। जी हां, यह स्कॉलरशिप न केवल आपकी पूरी ट्यूशन फीस माफ करती है, बल्कि रहने-खाने के लिए हर महीने भारी-भरकम स्टाइपेंड भी प्रदान करती है। इससे जापान जाकर पढ़ाना आर्थिक रूप से कमजोर होनरमंद छात्रों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह विदेश जाकर अपना सपना पूरा करने जैसा है।

MEXT स्कॉलरशिप क्या है?

जापान का शिक्षा, संस्कृति, खेल, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEXT) अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए यह प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप प्रदान करता है। यह विदेशी छात्रों को प्रदान की जाती है, जिसमें न केवल आपकी ट्यूशन फीस माफ होती है, बल्कि उम्मीदवार को जापान में रहने और खाने के लिए भी स्टाइपेंड दिया जाता है।

स्कॉलरशिप से मिलेंगे यह लाभ

इस स्कॉलरशिप के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को निम्नलिखित लाभ मिलते हैं:

- 100% ट्यूशन फीस से छूट: यूनिवर्सिटी में प्रवेश शुल्क (Admission Fee) और संपूर्ण ट्यूशन फीस पूरी तरह माफ रहती है।

- इसमें मासिक स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाता है, जो आपकी शिक्षा के आधार पर है।

अंडरग्रेजुएटलगभग 1,17,000 येनकरीब 68,000-69,000 रुपये प्रति माह
मास्टर्स)लगभग 1,44,000 येनकरीब 84,000-85,000 रुपये प्रति माह
Ph.Dलगभग 1,45,000 येनकरीब 85,000 रुपये प्रति माह

- भारत से जापान जाने और पढ़ाई पूरी होने के बाद लौटने के लिए इकोनॉमी क्लास का राउंड-ट्रिप एयरफ़ेयर दिया जाता है।

- जरूरत पड़ने पर कोर्स शुरू होने से पहले 6 महीने से 1 साल का जापानी भाषा का नि:शुल्क तैयारी पाठ्यक्रम कराया जाता है।

कोर्स के अनुसार योग्यता और नियम

MEXT स्कॉलरशिप का लाभ उठाने के लिए आवेदकों को जापान सरकार द्वारा निर्धारित कड़े नियमों और पात्रता मानदंडों को पूरा करना होता है।

अंडरग्रेजुएट के लिए योग्यता

- मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा में कम से कम 80% अंक होने चाहिए।

- आवेदक की उम्र 17 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

- 5 वर्ष (जिसमें 1 वर्ष जापानी भाषा की तैयारी और 4 वर्ष का मुख्य कोर्स शामिल है)।

रिसर्च, मास्टर्स और पीएचडी योग्यता

- मास्टर्स में आवेदन के लिए बैचलर्स डिग्री में न्यूनतम 70% अंक और पीएचडी के लिए मास्टर्स डिग्री में न्यूनतम 70% अंक अनिवार्य हैं।

- आवेदक की आयु 35 वर्ष से कम होनी चाहिए।

- एक विस्तृत और प्रासंगिक रिसर्च प्रपोजल जमा करना अनिवार्य है।

अन्य सामान्य नियम

- आवेदक के पास भारतीय नागरिकता होनी चाहिए।

- स्वस्थ होना आवश्यक है (मेडिकल सर्टिफिकेट अनिवार्य)।

- अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। जापानी भाषा की जानकारी होना अनिवार्य नहीं है, लेकिन प्रारंभिक ज्ञान होने पर प्राथमिकता दी जाती है।

आवेदन और चयन प्रक्रिया

इस स्कॉलरशिप के लिए मुख्य रूप से दो रास्ते होते हैं, पहला Embassy Recommendation और दूसरा है जापानी यूनिवर्सिटी द्वारा सीधा नामांकन। भारतीय छात्रों के बीच दूतावास वाला तरीका सबसे लोकप्रिय है। भारत में स्थित जापान के दूतावास/कॉन्सुलेट की आधिकारिक वेबसाइट पर हर साल अप्रैल-मई के आसपास MEXT के आवेदन शुरू होते हैं। शैक्षणिक रिकॉर्ड और जमा किए गए दस्तावेजों (SOP, लेटर ऑफ रिकमेंडेशन, मार्कशीट) के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों को लिखित परीक्षा (अंग्रेजी, गणित, विज्ञान/जापानी आदि) और दूतावास द्वारा आयोजित इंटरव्यू प्रक्रिया से गुजरना होता है। परीक्षा और इंटरव्यू में सफल होने वाले छात्रों के आवेदनों को अंतिम मंजूरी के लिए जापान भेजा जाता है, जिसके बाद उन्हें यूनिवर्सिटी अलॉट की जाती है।

जरूरी दस्तावेज

  • भर हुआ MEXT आवेदन फॉर्म
  • 10वीं, 12वीं, बैचलर्स और मास्टर्स की अंक तालिकाएं व पासिंग सर्टिफिकेट
  • प्रोफेसर या प्रधानाचार्य का लेटर ऑफ रिकमेंडेशन (LOR)
  • रिसर्च प्रपोजल (पीजी और पीएचडी उम्मीदवारों के लिए)
  • पासपोर्ट साइज फोटो और पासपोर्ट की प्रति
  • मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट

जापान जाकर शिक्षा प्राप्त करने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि वह अपने दस्तावेज तैयार रखते हैं और अपनी भाषा कौशल व अकादमिक रिकॉर्ड पर ध्यान देते हैं, तो MEXT स्कॉलरशिप के जरिए जापान में मुफ्त पढ़ाई का सपना आसानी से साकार किया जा सकता है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article