शहर

पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव में बीजेपी-अकाली दल की जुगलबंदी का दिखा असर, ABVP के अंकित विधान ने 513 वोटों से दर्ज की बड़ी जीत

Panjab University Student Union Election: पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा, जहां छात्र संगठनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। बीजेपी और अकाली दल से जुड़े छात्र संगठनों के साथ आने का असर चुनावी नतीजों में भी नजर आया। ABVP के उम्मीदवार अंकित विधान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर गठबंधन को बड़ी सफलता दिलाई।

Image

अंकित विधान (फाइल फोटो)

Panjab University Student Union Election: पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में बीजेपी और अकाली दल से जुड़े छात्र संगठनों के साथ आने का असर नतीजों में साफ दिखाई दिया। गठबंधन को बड़ी कामयाबी मिली और ABVP के उम्मीदवार अंकित विधान ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।

अंकित विधान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी के छात्र संगठन ASAP के उम्मीदवार आदिल बराड़ को करीब 513 वोटों के अंतर से हराया। अंकित को कुल 3,149 वोट मिले, जबकि आदिल बराड़ के पक्ष में 2,636 वोट पड़े।

वहीं, NSUI के उम्मीदवार गुरुनाम सिंह सिद्धू तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें कुल 2,270 वोट प्राप्त हुए। इस जीत के साथ ABVP ने पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र राजनीति में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 2022 से चंडीगढ़ ब्यूरो हेड के तौर पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब बाढ़ त्रासदी, ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी घटनाओं को ग्राउंड जीरो से कवर किया है. हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद कवरेज के लिए उन्हें ENBA अवॉर्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें