Nikki Tamboli On Break Up Rumors: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस निक्की तंबोली इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। निक्की तंबोली को उनके बेबाक अंदाज के लिए खूब जाना जाता है। निक्की तंबोली कई रियलिटी शोज का हिस्सा भी रह चुकी हैं, जिसमें 'बिग बॉस 14' से लेकर 'बिग बॉस मराठी', 'खतरों के खिलाड़ी 11' और 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ्स' जैसे शो शामिल हैं। लेकिन हाल ही में निक्की तंबोली अपने और अरबाज पटेल के रिश्ते के कारण सुर्खियों में आ गईं। निक्की तंबोली और अरबाज पटेल को लेकर अटकलें लग रही हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। इतना ही नहीं, अरबाज ने एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा की थी, जिसके बाद से ही ये भी अनुमान लगने लग गया कि निक्की तंबोली ने अपने बॉयफ्रेंड को चीट किया है। लेकिन अब इस मामले पर निक्की तंबोली ने चुप्पी तोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: KKK 15: विशाल आदित्य की चोट पर बवाल के बाद शेयर की रिपोर्ट, करण वाही को करारा जवाब देते हुए बोले- जले नहीं...
निक्की तंबोली को हाल ही में स्पॉट किया गया, जिससे जुड़ा वीडियो उनका खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पैपराजी ने निक्की से सवाल किया, "अरबाज भाई कहां हैं?" इसपर निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) ने जवाब दिया, "इसका जवाब हम नहीं देना पसंद करेंगे।" वहीं पैपराजी ने आगे कहा कि सुनने में आ रहा है। दूसरी ओर निक्की तंबोली ने जवाब दिया कि अभी बहुत कुछ सुनने में आएगा आपको। बस एक-दो दिन और। निक्की तंबोली से पैपराजी ने पूछा कि अभी जो चल रहा है, वो? इसपर निक्की तंबोली ने अपनी जुबान बंद करने का इशारा किया। लेकिन एक्ट्रेस ने आगे कहा, "कल पता चल जाएगा आप लोगों को।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: स्टंट में रुहानिका धवन को नोचने लगे कुत्ते, दर्द बयां कर बोलीं- जरा भी रहम नहीं किया
बता दें कि अरबाज पटेल ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें लिखा हुआ था, "जब कोई आपको धोखा दे और फिर आपकी आंखों में देखकर कहे कि वो आपसे प्यार करता है तो ये अपमान है।" वहीं निक्की तंबोली ने भी क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, "अफेयर तब नहीं होते जब कोई नया इंसान आकर्षक होता है। ये तब होते हैं जब पुराना वाला अपने किये वादों का सम्मान करना भूल जाता है।"
