एजुकेशन

RPF Constable Admit Card 2025 Released: जारी हुआ आरपीएफ कांस्टेबल पीईटी पीएमटी का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

RPF Constable Admit Card 2025 Released: रेलवे भर्ती बोर्ड ने कांस्टेबल पीईटी, पीएमडी और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rpf.indianrailways.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

RPF Constable Admit Card 2025 Released: यहां डाउनलोड करें आरपीएफ कांस्टेबल पीईटी, पीएमटी और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन का एडमिट कार्ड

RPF Constable Admit Card 2025 Released: आरपीएफ कांस्टेबल की लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मदवारों के लिए बड़ी (RPF Constable Admit Card 2025) खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने कांस्टेबल पीईटी, पीएमडी और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (RPF Constable Admit Card) दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rpf.indianrailways.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

RPF Constable Admit Card 2025: कब होगा पीईटी व पीएमटी टेस्ट

बता दें आरपीएफ शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मारन परीक्षा (PMT) और दस्तावेजों का वेरिफिकेशन (DV) 13 नवंबर से 6 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी। हालांकि एक्स सर्विसमैन को पीईटी टेस्ट नहीं देना होगा। लेकिन शारीरिक मापन परीक्षा व डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन में भाग ले सकेंगे।

RPF Constable Admit Card 2025 Download: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले rpf.indianrailways.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RPF Constable Admit Card 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

RPF Constable Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा का नाम
  5. पीईटी पीएमटी की डेट
  6. पीईटी पीएमटी का पता
  7. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  8. हस्ताक्षर
आरपीएफ कांस्टेबल पीईटी, पीएमटी व डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के एडमिट कार्ड से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article