RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट बहुत जल्द जारी किया जा सकता है। बोर्ड द्वारा बताया गया है कि हाईस्कूल का रिजल्ट 20 मार्च तक जारी किए जाने की संभावना है जबकि इंटर का रिजल्ट भी मार्च महीने में ही जारी किया जा सकता है। इस साल 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की टॉप 100 (मेरिट लिस्ट) बोर्ड की तरफ से जारी की जाएगी। यह फैसला मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में लिया गया है। इससे पहले बोर्ड केवल टॉप 3 के नाम जारी किया करता था लेकिन अब नई व्यवस्था बोर्ड द्वारा शुरू की गई है।
10वीं का रिजल्ट 20 मार्च तक
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म होने को है, क्योंकि राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इसी 20 मार्च को आने की संभावना है। बोर्ड ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि 10वीं परीक्षा का परिणाम 20 मार्च को जारी करने की प्रबल संभावना है। रिजल्ट जारी होने के बाद शिक्षा मंत्री भी मौजूद रहेंगे। जानें राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे करें चेक ये रिजल्ट ऑनलाइन देखें जा सकेंगे। Rajasthan Board 10th Result 2026 देखने के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in एवं rajresults.nic.in पर जाने की जरूरत होगी।
इस लिंक से चेक करें रिजल्ट
- rajshaladarpan.nic.in
- rajeduboard.rajasthan.gov.in
- rajresults.nic.in
25 मार्च तक 5वीं 8वीं का रिजल्ट
पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, बीकानेर इस बार कक्षा 5वीं और 8वीं के रिजल्ट की घोषणा जल्दी करने जा रहा है। इस बार 25 मार्च तक राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे। 01 अप्रैल से राजस्थान के स्कूलों में नया सत्र शुरू होना है। नतीजे का ऐलान होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज (RBSE 5th Result) करना होगा। बता दें कि राजस्थान बोर्ड पांचवीं और आठवीं की परीक्षा खत्म हो चुकी है। 1 अप्रैल को शिक्षा सत्र शुरू होने के कारण पहली बार आठवीं और पांचवीं परीक्षा का रिजल्ट 25 मार्च को घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है।
