RBSE New Passing Policy : राजस्थान बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। बोर्ड ने कॉपियों को लगभग चेक कर लिया है और अब जल्द ही रिजल्ट भी जारी किया जा सकता है। आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस बार बोर्ड की पॉलिसी पिछली बार की तुलना में कुछ अलग है। बात करें ऑटोमैटिक प्रमोशन की तो इसे इस साल राजस्थान बोर्ड ने खत्म कर दिया है। ऐसे में छात्रों के मन में सवाल है कि आखिर पास होने के लिए अब कितने मार्क्स की जरूरत होगी। चलिये जानते हैं क्या थी राजस्थान बोर्ड की नो-डिटेंशन पॉलिसी क्या है और इस बार बदलाव करते हुए छात्रों के लिए क्या कुछ अलग होने वाला है।
कितने मार्क्स का होता है पेपर ?
बता दें कि राजस्थान बोर्ड परीक्षा में हर सब्जेक्ट 100 मार्क्स का होता है। इसमें 80 मार्क्स थ्योरी और 20 मार्क्स प्रैक्टिकल के लिए जरूरी होते हैं। 10वीं क्लास में आमतौर पर 6 विषयों की परीक्षा होती है। वहीं 12वीं में 3-4 ऑप्शन और दो लैंग्वेज सब्जेक्ट्स की परीक्षा होती है।
क्या हैं बोर्ड के नए नियम ? RBSE Board Passing Policy
बोर्ड के नियमों के मुताबिक, हर छात्र को हर सब्जेक्ट में कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स हासिल करना जरूरी है। ऐसे में कुल 600 अंकों में पास होने के लिए कम से कम 180 नंबर्स लाना जरूरी है। यानी कि RBSE 2026 पासिंग पॉलिसी के अनुसार, स्टूडेंट्स को पास होने के लिए हर सब्जेक्ट में कम से कम 33% मार्क्स (थ्योरी और इंटरनल/प्रैक्टिकल असेसमेंट मिलाकर) और कुल मिलाकर 33% मार्क्स लाने होंगे। 2026-27 एकेडमिक सेशन से, बोर्ड एग्जाम साल में दो बार होंगे, जिसमें पहला जरूरी और दूसरा इम्प्रूवमेंट के लिए ऑप्शनल होगा।
कैसे देख सकेंगे राजस्थान बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट? How to check RBSE Board Exam Result:
- राजस्थान बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ पर जाएं।
- अब होमपेज पर Examination Results या फिर 10/12th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर डालें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करके Get result पर क्लिक करें।
- आपको स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
सप्लीमेंट्री एग्जाम
जो स्टूडेंट्स एक या दो सब्जेक्ट में फेल हो जाते हैं, वे साल में फेल होने से बचने के लिए सप्लीमेंट्री एग्जाम दे सकते हैं। 2026-27 सेशन से, बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान (BSER) साल में दो बार बोर्ड एग्जाम कराएगा। दूसरे एग्जाम से स्टूडेंट्स तीन सब्जेक्ट तक अपने स्कोर सुधार सकते हैं।
