एजुकेशन

RBSE 10th Result 2026: 20 मार्च को जारी हो सकता है राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, देखें आधिकारिक ट्वीट

RBSE 10th Result 2026 kab aayega: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इसी 20 मार्च को आने की संभावना है। बोर्ड ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि 10वीं परीक्षा का परिणाम 20 मार्च को जारी करने की प्रबल संभावना‌ है। रिजल्ट जारी होने के बाद शिक्षा मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

Image

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026

RBSE 10th Result 2026 kab Aayega Kaise Dekhen: बड़ी खबर! राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म होने को है, क्योंकि राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इसी 20 मार्च को आने की संभावना है। बोर्ड ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि 10वीं परीक्षा का परिणाम 20 मार्च को जारी करने की प्रबल संभावना‌ है। रिजल्ट जारी होने के बाद शिक्षा मंत्री भी मौजूद रहेंगे। जानें राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे करें चेक

ये रिजल्ट ऑनलाइन देखें जा सकेंगे। Rajasthan Board 10th Result 2026 देखने के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in एवं rajresults.nic.in पर जाने की जरूरत होगी।

रिजल्ट जारी होने के संबंध में आज 14 मार्च को दो ट्वीट जारी किए गए हैं: जिसमें से पहले में बताया गया है कि कॉपी चेकिंग का काम हो गया है और मार्क्स अपलोडिंग का काम जारी है।

पहला आधिकारिक ट्वीट

राजस्थान बोर्ड : 10वीं का परीक्षा परिणाम बहुत जल्द होगा जारी

कॉपी चेकिंग का काम पूरा हो गया है और अभी मार्क्स अपलोडिंग का काम जारी है।

दूसरे ट्वीट में बताया गया है कि रिजल्ट जारी होने की संभावना 20 मार्च को ज्यादा है।

दूसरा आधिकारिक ट्वीट

राजस्थान बोर्ड: 10वीं का परीक्षा परिणाम 20 मार्च को जारी करने की प्रबल संभावना‌ है

बोर्ड की मीटिंग में यह फैसला लिया जाएगा शिक्षा मंत्री जी रहेंगे मौजूद।

RBSE 10th Result 2026 Kaise Dekhen, राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे करें चेक

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Rajasthan Board Class 10th Link पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद रोल नंबर भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, जहां से आप अपना परिणाम देख सकेंगे।

पिछले साल का रिजल्ट कैसा था?

पिछले वर्ष राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 28 मई को ऑनलाइन किया गया था। 2025 में बोर्ड एग्जाम में 93.16 स्टूडेंट्स पास हुए थे। इस बार डेटा देखने के लिए आप टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज timesnowhindi.com/education या इस ब्‍लाॅग (BLOG) पर से लेटेस्‍ट जानकारी चेक कर सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article