RBSE Rajasthan board 12th result 2025: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 की घोषणा आज शाम पांच बजे की जाएगी। इन रिजल्ट्स को rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajshaladarpan.nic.in और rajresults.nic.in पर से देखा जा सकेगा।राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने टाइम्स नाउ नवभारत से बात करते हुए बताया कि राजस्थान बोर्ड की 12 वीं कक्षा का परिणाम 22 मई दिन गुरुवार को शाम 5 बजे जारी किया जाएगा। इस वर्ष, आरबीएसई कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 6 मार्च से शुरू हुई और 7 अप्रैल, 2025 को समाप्त हुई थीं। RBSE 2025 परीक्षा के लिए कुल 19,39,645 छात्रों ने पंजीकरण कराया। कक्षा 10 की परीक्षा में बैठने वाले छात्रों की संख्या लगभग 11,22,651 है, और कक्षा 12 की परीक्षा के लिए यह संख्या 8,66,270 है। बीते वर्ष 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में 97.21% लड़कियां और 95.44 फीसदी छात्र पास हुए थे। जबकि साइंस स्ट्रीम में लड़कियों का पास फीसदी 97.57% दर्ज किया गया था।
RBSE Result 2025: परिणाम कैसे डाउनलोड करें
छात्र अपने परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- rajeduboard.rajasthan.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- होम पेज पर, आवश्यकतानुसार RBSE 10वीं या 12वीं परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें।
- परिणाम देखें और डाउनलोड करें।
Rajasthan Board 12th Result 2025 Via SMS
रिजल्ट जारी होने के बाद यदि साइट क्रैश होती है तो छात्र एसएमएस के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।- मोबाइल के मैसेज बॉक्स पर जाएं।
- अब RJ12S स्पेस Roll Number टाइप करें।
- इसे 5676750 या 56263 पर भेजें।
- रिप्लाई के तौर पर रिजल्ट आ जाएगा।
Rajasthan Board 12th Result 2025 Via Digilocker
- डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
- यहां अपने क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
- एजुकेशन या रिजल्ट सेक्शन में राजस्थान बोर्ड रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और अन्य जानकारी सबमिट करना होगा।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि मार्कशीट में स्टूडेंट्स का नाम, रोल नंबर, क्लास, स्कूल का नाम, मार्क्स और रिजल्ट स्टेट्स सहित अन्य आवश्यक जानकारी दी होगी।
