एजुकेशन

RBSE 5th 8th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी, रोल नंबर से ऐसे करें चेक

RBSE 5th 8th Result 2025 Link soon at rajsaladarpan.nic.in: राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं परीक्षा का आयोजन 7 अप्रैल से 17 अप्रैल तक किया गया था। वहीं, कक्षा 8वीं की परीक्षा 20 मार्च से 2 अप्रैल तक हुई थी। अब स्टूडेंट्स बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Image

RBSE 5th 8th Result 2025

RBSE 5th 8th Result 2025 Link soon at rajsaladarpan.nic.in: राजस्थान बोर्ड परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से कक्षा 5वीं व 8वीं परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नतीजे मई के आखिरी सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं। राजस्थान बोर्ड 5वीं व 8वीं रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajsaladarpan.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।इसके अलावा यहां भी रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

RBSE 5th 8th Result 2025: कब से कब तक हुई परीक्षा

राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं परीक्षा का आयोजन 7 अप्रैल से 17 अप्रैल तक किया गया था। वहीं, कक्षा 8वीं की परीक्षा 20 मार्च से 2 अप्रैल तक हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान बोर्ड 5वीं परीक्षा के लिए इस साल लगभग 15 लाख और 8वीं परीक्षा के लिए 12.78 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेंशन किया था। अब सभी बेसब्री से अनपे रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

How to download RBSE 5th 8th Result 2025

  • राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 5वीं व 8वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

RBSE Rajasthan Board Result 2025: बीते साल ऐसा रहा रिजल्ट

बीते साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं का कुल पास प्रतिशत 97.06 फीसदी दर्ज किया गया था, जिसमें लड़कों का पास प्रतिशत 96.89 फीसदी और लड़कियों का 97.23 फीसदी था। वहीं, कक्षा 8वीं में कुल 95.72 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article