एजुकेशन

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट कब आएगा कैसे करें चेक, देखें ऑनलाइन और ऑफलाइन रिजल्ट देखने का तरीका

RBSE 10th Result 2026 Date Time Kab Aayega Website Roll Number Passing Marks: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) इस 23 मार्च को RBSE 10th Result 2026 की घोषणा कर सकती है। एक बार जारी होने के बाद छात्र rajeduboard.rajasthan.gov.in पर से RBSE 10th Result 2026 check कर सकेंगे। यहां रिजल्ट देखने के सारे तरीके बताए गए हैं, जो ​जल्दी से जल्दी रिजल्ट देखने में आपकी मदद करेंगे।

Image

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कब आएगा कैसे करें चेक

RBSE 10th Result 2026 (राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 कब आएगा, कैसे चेक करें) Date Time Kab Aayega Website Roll Number Passing Marks: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) इस 23 मार्च को RBSE 10th Result 2026 की घोषणा कर सकती है। एक बार जारी होने के बाद छात्र rajeduboard.rajasthan.gov.in पर से RBSE 10th Result 2026 check कर सकेंगे। यहां रिजल्ट देखने के सारे तरीके बताए गए हैं, अगर किसी एक तरीके से रिजल्ट नहीं देख पाए तो परेशान होने की जरूरत नहीं इस लेख में दूसरे तरीके भी बताए जा रहे हैं, जो जल्दी से जल्दी रिजल्ट देखने में आपकी मदद करेंगे।

इस साल राजस्थान बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने के लिए लगभग 10.68 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के जेंडर वाइज आंकड़े, परीक्षा में पास हुए छात्रों की संख्या, RBSE कक्षा 10वीं के नतीजे 2026 के साथ बोर्ड द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किए जाएंगे।

RBSE 10th Result 2026 Date and Time, (राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 कब आएगा)

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट किस तारीख को जारी होगा, इस बारे में 100 प्रतिशत कंफर्म होकर नहीं कहा जा सकता है, लेकिन आपको बता दें कि राजस्थान बोर्ड ने हाल ही में एक ट्वीट किया था, जिसमें उसने बताया था कि RBSE 10th Result 2026 Date 20 से 26 मार्च है। जिसमें प्रबल संभावना 20 मार्च की थी, लेकिन किन्हीं 20 को रिजल्ट नहीं आया, अब 21 को ईद जैसा बड़ा त्योहार है, इसके बाद 22 को रविवार का दिन है, ऐसे में कहा जा सकता है कि RBSE 10th Result 2026 Date 23 मार्च है, क्योंकि 24 मार्च को राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं कक्षा का परिणाम जारी कर सकता है, ऐसे में 23 मार्च के दिन रिजल्ट आने की संभावना सबसे ज्यादा है। रही बात टाइम की, तो बोर्ड एक दिन पहले RBSE 10th Result 2026 website और RBSE 10th Result 2026 Time की जानकारी देगा।

RBSE 10th Result 2026 Online Kaise dekhen

  • सबसे पहले राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएंगे
  • होमपेज पर मौजूद 'Main result 2026' लिंक पर क्लिक करेंगे
  • अब 'Secondary result' चुनेंगे।
  • अपना रोल नंबर डालें और सबमिट करेंगे।
  • RBSE 10th Result 2026 Online आपकी स्क्रीन पर होगा।

मान लीजिए आप कहीं ऐसी जगह है या ऐसी स्थिति में है जब इंटरनेट की कनेक्टिविटी नहीं है, तो ऐसे में आप Offline रिजल्ट भी देख सकते हैं। जानें

RBSE 10th Result 2026 Offline कैसे देखें

Rajasthan Board 10th Result 2026 how to check via SMS

इस आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • फोन के मैसेज बॉक्स में जाएं
  • RJ10 टाइप करें
  • उसके बाद 'स्पेस' दें औश्र अपना रोल नंबर लिखें
  • इसे 5676750 या 56263 पर भेज दें।
  • उदाहरण के लिए: RJ10 123456।

RBSE 10th Result 2026 check

Rajasthan Board Class 10th Result 2026 check करने के लिए आप टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज timesnowhindi.com/education पर भी आ सकते हैं। यहां लिंक तक पहुंचने का तरीका बताया जाएगा, RBSE 10th Result 2026 Roll Number की मदद से परिणाम देख सकेंगे।

RBSE 10th Result 2026 Link

RBSE 10वीं की परीक्षा 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थी। पहली परीक्षा 12 फरवरी, 2026 को अंग्रेजी विषय के लिए थी, और अंतिम परीक्षा 28 फरवरी, 2026 को संस्कृत (द्वितीय प्रश्न पत्र) के लिए आयोजित की गई थी।

RBSE 10th Result 2026 Passing Marks

RBSE 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। 80 अंकों में से, उन्हें थ्योरी परीक्षा में 26 अंक प्राप्त करने होंगे। RBSE नौ-प्वॉइंट वाले ग्रेडिंग पैमाने पर होगी, जिसमें A1 सबसे हाई ग्रेड और E2 सबसे निचला ग्रेड होता है। जो छात्र 91 से 100 अंकों के बीच अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें उनकी परीक्षा में A1 ग्रेड दिया जाएगा। जिन छात्रों को F ग्रेड मिलेगा, उन्हें उत्तीर्ण होने के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होना होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article