RBSE Rajasthan Board 10th Result 2025 Check Roll Number name wise: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज 28 मई की शाम 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया जाएगा। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। हालांकि, वेबसाइट क्रैश पर रिजल्ट एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है। आरबीएसई 10वीं रिजल्ट एसएमएस से रिजल्ट चेक करने के लिए आपको RJ10 [स्पेस] Roll Number टाइप करके 5676750 या 56263 पर भेजना होगा। कुछ ही मिनटों में रिजल्ट आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
सूचना के अनुसार, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर शाम 4 बजे कोटा कलेक्टर कार्यालय स्थित डीओआईटी कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अजमेर बोर्ड से जुड़कर परिणाम जारी करेंगे। बता दें कि आरबीएसई 10वीं रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स लिस्ट और पास प्रतिशत सहित अन्य आवश्यक जानकारी भी साझा की जाएगी।
How to download RBSE 10th Result 2025
- राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर आरबीएसई 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
RBSE Rajasthan Board Result 2025: लाखों स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 6 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक किया गया था। यह परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल आरबीएसई 10वीं परीक्षा में 11 लाख से अधिक स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे।
