एजुकेशन

Rajasthan RBSE 10th Result 2024: खत्म हुई राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा, जानें कब जारी होगा रिजल्ट

RBSE Class 10th Result 2024, Rajasthan RBSE 10th Result 2024 Date: राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 30 मार्च तक किया गया। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट जल्द आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा।

Image

Rajasthan RBSE 10th Result 2024

RBSE Class 10th Result 2024, Rajasthan RBSE 10th Result 2024 Date: राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा आज खत्म हो गई है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट (RBSE 10th Result 2024) भी जल्द जारी कर दिया जाएगा। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

RBSE Class 10th Result 2024: कब हुई राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा

राजस्थान बोर्ड की ओर से 10वीं परीक्षा का आयोजन 7 मार्च से 30 मार्च तक किया गया। यह परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक हुई। चूंकि 10वीं परीक्षा आज खत्म हो गई है तो अब जल्द ही कॉपी चेकिंग का काम शुरू होगा, जिसमें करीब 15 से 20 दिन का समय लग जाएगा। यह काम खत्म होने के बाद ही रिजल्ट जारी किया जाएगा।

Rajasthan RBSE 10th Result 2024: कब जारी होगा रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड ने 10वीं रिजल्ट की सटीक तारीख का ऐलान फिलहाल नहीं किया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीते सालों की तरह इस साल भी नतीजे मई के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। जिसके बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download RBSE 10th Result 2024

  • राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan Board Result 2024: लाखों स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा

हर साल की तरह इस साल भी राजस्थान बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में लगभग 22 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article