RBI RBI Grade B Officer Recruitment: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की तरफ से ग्रेड बी ऑफिसर के 120 पदों पर भर्ती निकाली जा रही है। इसके लिए आवेदन आज यानी 10 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। आप इससे जुड़े नोटिफिकेशन चेक करने और ऑनलाइन आवेदन के लिये rbi.org.in/ पर कर सकते हैं। आरबीआई अपने अफसरों की पोस्ट के लिये योग्य उम्मीदवारों की तलाश में है और ऐसे में ये एग्जाम को उसी तरीके से डिजाइन भी किया गया है।
आवेदन पूरा करने की आखिरी डेट कब?
भर्ती की डीटेल्ड जानकारी या फिर ऑनलाइन आवेदन का लिंक जल्द ही opportunities.rbi पर दिखने लगेगा। युवा 30 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। केंडिडेट्स को आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के लिये 3 हफ्ते का समय दिया गया है। एग्जाम के हर फेज में अच्छा खासा कंपीटीशन दिखने वाला है क्योंकि आरबीआई अफसरों की इन पोस्टों के लिये क्वालिफाइड और स्किल्ड कैंडिडेट्स की तलाश में हैं।
योग्य उम्मीदवार ही करें अप्लाई
योग्यता की बात की जाए तो ऑफिसर ग्रेड बी के जनरल पदों के लिये उम्मीदवार को किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन में कम से कम 60 प्रतिशत नंबर होना अनिवार्य है। ये नंबर एससी/एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिये 55 प्रतिशत है। साथ ही ऑफिसर ग्रेड बी DEPR के लिये इकोनॉमिक्स या फिर फाइनेंस में पोस्ट ग्रेजुएशन होनी जरूरी है। साथ ही ऑफिसर ग्रेड बी DSIM के लिये उम्मीदवार का स्टैटिस्टिक्स या फिर मैथमैटिक्स में पोस्ट ग्रैजुएशन अनिवार्य है।
कितनी है आवेदन की फीस?
कैंडिडेट की अधिकतम आयु 30 और न्यूनतम आयु 21 होनी चाहिए। इसके साथ ही जिन कैंडिडेट्स के पास MPhil और PhD की डिग्री हो, उनके लिये आयु सीमा में छूट देते हुए ये न्यूनतम 32 और अधिकतम 34 रखी गई है। अब एप्लीकेशन फीस की बात की जाए तो जनरल/ओबीसी के के लिये ये 850 रुपये है और साथ ही SC/ST/PwBD के लिये ये शुल्क 100 रुपये है।
