एजुकेशन

RRB Group D Admit Card and City Slip: आरआरबी ग्रुप-D एग्जाम 17 नवंबर से, जानें कब जारी होगी सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड

rrbcdg.gov.in पर RRB Group‑D भर्ती परीक्षा (CEN‑08/2024, Level‑1) का परीक्षा शेड्यूल की आधिकारिक घोषणा की गई है। इसके मुताबिक, 17 नवंबर से लेकर दिसंबर 2025 के लास्ट तक किया जाएगा। जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप...

Image

RRB Group‑D Exam

RRB Group D Exam: केंद्रीय रेल भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB Group‑D भर्ती परीक्षा (CEN‑08/2024, Level‑1) का परीक्षा शेड्यूल की आधिकारिक घोषणा कर दी है। rrbcdg.gov.in पर आधिकारिक घोषणा की गई है। इसके मुताबिक, 17 नवंबर से लेकर दिसंबर 2025 के लास्ट तक किया जाएगा।

कब से शुरू है एग्जाम?

बताते चलें कि 17 नवंबर 2025 से शुरू हो रहे ये एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड होंगे। जो साल के अंत तक अलग-अलग चरणों में कराए जाएंगे। सिटी स्लिप एग्जाम से 10 दिन पहले जारी की जाएगी ताकि उम्मीदवार अपने शहर की जानकारी ले सकें और फिर उसी अनुसार ट्रैवल की प्लानिंग कर सकें। एडमिट कार्ड एग्जाम से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा, जिसमें एग्जाम की पूरी डिटेल्स जैसे कि शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम शामिल होंगे।

कैसे करें डाउनलोड?

  • आपके क्षेत्र के RRB (regional RRB) की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
  • अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे कि रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • समय-समय पर आरआरबी की वेबसाइट और नोटिस सेक्शन देखते रहें ताकि आपसे कोई नया अपडेट मिस ना हो।
हर एक सही आंसर के लिये परीक्षार्थियों को 1 अंक दिया जाएगा और वहीं अगर आप गलत जवाब देते हैं तो हर गलत उत्तर पर 1/3 नंबर्स की नेगेटिव मार्किंग होगी। फिजिकल टेस्ट की बात की जाए तो पुरुषों को 35 किलो वजन लेकर 100 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 2 मिनट में तय करनी होगी। इसके अलावा 5 मिनट-15 सेकेंड में 1000 मीटर दौड़ पूरी करनी होगी।

ऐसे होता है RRB ग्रुप D 2025 के लिए रिक्रूटमेंट-

  • केंडिडेट्स को सबसे पहले CBT टेस्ट देना होगा, जिसमें गणित, जनरल साइंस, जनरल अवेयरनेस और रीजनिंग शामिल हैं।
  • CBT के बाद शॉर्टलिस्ट हुए परीक्षार्थियों को PET क्लीयर करना होगा। जिसके बाद ही वे फिजिकल फिटनेस टेस्ट के लिये एलिजिबल होंगे।
  • एलिजिबल केंडिडेट्स का डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन होगा, जैसे कि एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स, पहचान पत्र और बाकी आईडी चेक होगा।
  • यहां तक पहुंचने के बाद उम्मीदवारों का एक मेडिकल फिटनेस टेस्ट होगा। जिससे ये देखा जाएगा कि वे रेलवे में ड्यूटी करने के लिये तैयार हैं भी या फिर नहीं।
End of Article