एजुकेशन

MPPSC ने जारी किया ADPO परीक्षा का एडमिट कार्ड, यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने ADPO परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने 107 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

MPPSC ने जारी किया ADPO परीक्षा का एडमिट कार्ड (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

मध्य प्रदेश में सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (ADPO) भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने ADPO परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने 107 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग के संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक, लिखित परीक्षा 1 नवंबर 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी।

उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसमें दर्ज सभी जानकारियां जांच लेनी चाहिए।

MPPSC ADPO Exam 2026: Imp Date

जानकारीडिटेल
भर्ती आयोगमध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC)
पद का नामसहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (ADPO)
कुल पद107
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख21 अक्टूबर 2026
परीक्षा की तारीख1 नवंबर 2026
परीक्षा का समयदोपहर 12 बजे से 3 बजे तक
परीक्षा का तरीकाऑफलाइन, OMR शीट आधारित
आधिकारिक वेबसाइटmppsc.mp.gov.in

MPPSC ADPO Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर एडमिट कार्ड से जुड़ा लिंक खोलें।

3. ‘Admit Card - ADPO Recruitment Examination 2026’ लिंक पर क्लिक करें।

4. मांगी गई जानकारी, जैसे एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।

5. जानकारी सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

6. इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।

परीक्षा से पहले इन बातों का रखें ध्यान

एडमिट कार्ड पर अपना नाम, परीक्षा की तारीख, समय और सेंटर की जानकारी ध्यान से जांचें। परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले हॉल टिकट में दिए गए सभी निर्देश पढ़ लें। साथ ही, परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड और जरूरी पहचान पत्र साथ लेकर जाएं। परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के समय और अन्य नियमों के लिए आयोग के आधिकारिक निर्देशों का पालन करें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article