एजुकेशन

RBI Assistant Cutoff 2023 OUT: आरबीआई ने जारी किया असिस्टेंट परीक्षा के लिए प्री कटऑफ, जानें कैसे किया जाता है तैयार

RBI Assistant Prelims Cut Off 2023: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सहायक पद की भर्ती के लिए 2023 में परीक्षा आयोजित की थी। जो उम्मीदवार RBI सहायक परीक्षा में नामांकित हैं वे अब प्री कटऑफ डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

आरबीआई ने जारी किया असिस्टेंट परीक्षा के लिए प्री कटऑफ

RBI Assistant Prelims Cut Off 2023: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सहायक पद की भर्ती के लिए 2023 में परीक्षा आयोजित की थी। जो उम्मीदवार RBI सहायक परीक्षा में नामांकित हैं उनके लिए आरबीआई ने प्री कटऑफ opportunities.rbi.org.in पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक से भी इन अपडेट्स को चेक कर सकते हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 18 नवंबर, 2023 को सहायक प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की थी, जिसके लिए कट-ऑफ व प्री मार्क्स जारी किया गया है, बता दें कटऑफ अंक विभिन्न कारकों पर निर्भर करते हैं, जैसे परीक्षा की कठिनाई स्तर क्या था, रिक्तियों की संख्या कितनी है आदि।

क्या है कट-ऑफ - RBI Assistant Prelims Result 2023 Cutoff

कट-ऑफ अंक मुख्य परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए अधिकारियों द्वारा निर्धारित न्यूनतम अंक हैं। परीक्षा में सफल घोषित होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम योग्यता अंकों से अधिक या उसके बराबर अंक प्राप्त करने होंगे।

RBI Assistant Prelims Result 2023 Pre Cutoff देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें

  • opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
  • अब Current Vacancies फिर Result पर क्लिक करें।
  • अब इस लिंक पर क्लिक करें - Recruitment for the Post of Assistant – 2023 – Marksheet of Preliminary Examination held on November 18 & 19, 2023
  • कट-ऑफ देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -RBI Assistant Prelims Result 2023 Pre Cutoff

RBI Assistant Exam 2023 के माध्यम से 450 पदों को भरा जाएगा। चुने गए आवेदकों की नियुक्ति पूरे भारत में कहीं भी की जा सकती है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article