RBI Assistant Exam 2023, RBI Assistant Prelims Exam 2023 Date: बैंक परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने असिस्टेंट एग्जाम की नई तारीख घोषित कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बैंक की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर परीक्षा का नोटिस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आरबीआई असिस्टेंट एग्जाम 2023 नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं।
RBI Assistant Prelims Exam 2023 Date: कब होगी प्रीलिम्स परीक्षा
बैंक द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन अब 18 नवंबर और 19 नवंबर को किया जाएगा। इससे पहले यह परीक्षा 21 अक्टूबर और 23 अक्टूबर को होनी थी। हालांकि, अब परीक्षा की तारीख में बदलाव कर दिया गया है। आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा में रीजनिंग, इंग्लिश, न्यूमेरिकल एबिलिटी, जनरल अवेयरनेस और कंप्यूटर नॉलेज आदि विषयों से सवाल पूछे जाएंगे।
RBI Assistant Admit Card 2023: कब आएगा एडमिट कार्ड
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स एग्जाम का एडमिट कार्ड नवंबर के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
How to Download RBI Assistant Admit Card 2023
- बैंक की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
- फिर असिस्टेंट प्रीलिम्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
RBI Assistant Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में असिस्टेंट के 450 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रिलिमनरी परीक्षा, मेन्स परीक्षा और लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LPT) के आधार पर होगा। आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मेन्स परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे। मेन्स एग्जाम का आयोजन 31 दिसंबर को किया जाना है। अधिक जानकारी के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
