एजुकेशन

Presidency University पहुंचीं रश्मिका मंदाना और कृति सेनन, कैंपस में बना जबरदस्त सेलिब्रेशन का माहौल

Presidency University Bangalore: बेंगलुरु की प्रेसीडेंसी यूनिवर्सिटी में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और कृति सेनन अपनी आने वाली फिल्म 'कॉकटेल 2' के प्रमोशन के लिए कैंपस पहुंची। दोनों सितारों की एक झलक पाने के लिए छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

Image

Presidency University पहुंचीं रश्मिका मंधाना और कृति सेनन

Presidency University Bangalore: बेंगलुरु की प्रेसीडेंसी यूनिवर्सिटी में उस समय उत्साह का माहौल बन गया, जब बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्रियां रश्मिका मंदाना और कृति सेनन अपनी आने वाली फिल्म 'कॉकटेल 2' के प्रमोशन के लिए कैंपस पहुंचीं। दोनों सितारों की एक झलक पाने के लिए छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

रश्मिका के लिए यह दौरा खास रहा, क्योंकि बेंगलुरु और कर्नाटक से उनका गहरा नाता रहा है। उन्होंने अपनी पढ़ाई इसी शहर में पूरी की और यहीं से अपने अभिनय करियर की शुरुआत भी की थी। ऐसे में उन्होंने कृति सेनन को भी बेंगलुरु की संस्कृति और यहां के लोगों से रूबरू कराया।

प्रेसीडेंसी यूनिवर्सिटी

प्रेसीडेंसी यूनिवर्सिटी

डांस मूव्स और मस्ती से जीता छात्रों का दिल

कार्यक्रम के दौरान दोनों अभिनेत्रियों ने अपने शानदार डांस मूव्स और मजेदार बातचीत से छात्रों का दिल जीत लिया। मंच पर उनकी दोस्ती और केमिस्ट्री भी साफ नजर आई, जो उनकी फिल्म में निभाए गए किरदारों की झलक पेश कर रही थी।

इवेंट का सबसे दिलचस्प पल तब आया जब प्यार और दोस्ती पर बातचीत के दौरान कृति सेनन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि रश्मिका ने अपने सबसे अच्छे दोस्त विजय से शादी कर ली है। यह सुनते ही पूरा ऑडिटोरियम विजय देवरकोंडा के नाम से गूंज उठा। स्टूडेंट्स का रिएक्शन देखकर रश्मिका मुस्कुरा उठीं और उन्होंने कहा कि विजय आप सभी से बहुत प्यार करते हैं।

रश्मिका मंदाना और कृति सैनॉन

रश्मिका मंदाना और कृति सैनॉन

कॉकटेल 2 मूवी प्रमोशन

कॉकटेल 2 मूवी प्रमोशन

प्रोग्राम के अंत में रश्मिका और कृति ने प्रेसीडेंसी यूनिवर्सिटी के मैनेजमेंट और छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के वाइस चेयरमैन सुहैल अहमद, वाइस प्रेसिडेंट सलमान अहमद, वाइस चेयरपर्सन डॉ. नफीसा अहमद और मैनेजमेंट टीम की सदस्य शाइमा अहमद की मौजूदगी रही। 'कॉकटेल 2' के प्रमोशन के दौरान रश्मिका और कृति की यह कैंपस विजिट छात्रों के लिए लंबे समय तक याद रहने वाला अनुभव बन गई।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article