एजुकेशन

RAS Mains Interview: आरएएस मुख्य परीक्षा 2023 इंटरव्यू के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

RPSC RAS 2023 Interview Admit Card: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएँ संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा, 2023 के पदों हेतु सातवें चरण के साक्षात्कार पत्र जारी कर दिए है। आयोग की उप सचिव चित्रा जैनानी ने बताया कि सातवें चरण के साक्षात्कार 4 अगस्त से 21 अगस्त 2025 तक आयोजित किए जाएंगे।

Image

RPSC RAS Mains 2023 Interview Admit Card

RPSC RAS 2023 Interview Admit Card: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा, 2023 के पदों हेतु सातवें चरण के साक्षात्कार पत्र जारी कर दिए है। आरएएस मुख्य परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग की उप सचिव चित्रा जैनानी ने बताया कि सातवें चरण के साक्षात्कार 4 अगस्त से 21 अगस्त 2025 तक आयोजित किए जाएंगे।

साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र, अटेस्टेशन फार्म एवं सेवा प्राथमिकता क्रम की दो प्रतियां, और संलग्नक दस्तावेजों की एक स्वहस्ताक्षरित प्रति (मूल दस्तावेजों सहित) साक्षात्कार के समय आयोग में प्रस्तुत करनी होगी। आयोग द्वारा साक्षात्कार पत्र ऑफलाइन माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे और न ही ऑफलाइन विस्तृत आवेदन पत्र तथा सेवा प्राथमिकता क्रम स्वीकार किए जाएँगे।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article