एजुकेशन

Winter Vacation in Rajasthan Schools: राजस्थान के स्कूलों में विंटर वेकेशन की घोषणा, जानें कब से कब तक रहेंगी सर्दियों की छुट्टियां

Rajasthan schools Winter Vacation Date announced: राजस्थान के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में विंटर वेकेशन की घोषणा कर दी गई है। शिक्षा विभाग ने दिसंबर का शैक्षिक कैलेंडर जारी कर छुट्टियों को स्पष्ट किया है। कैलेंडर के अनुसार, जयपुर, अजमेर, कोटा सहित प्रदेश भर में 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक सर्दी की छुट्टियां रहेंगी।

Image

राजस्थान में विंटर वेकेशन का ऐलान (Photo: X/BhajanlalBjp)

Rajasthan schools Winter Vacation Date announced: नवंबर का महीना गुजरने में दो दिन बचे हैं और अब दिसंबर आने वाला है। दिसंबर की शुरुआत के साथ ही ठंड का असर बढ़ने लगता है। ऐसे में स्कूली छात्रों को परेशानी उठानी पड़ती है। सर्दी के चलते कई राज्यों में विंटर वेकेशन की तैयारी होने लगी है। आइये जानते हैं कि राजस्थान में सर्दी की छुट्टियां कब से है और जयपुर सहित पूरे राज्य में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल। राजस्थान के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में विंटर वेकेशन की घोषणा कर दी गई है। शिक्षा विभाग ने दिसंबर का शैक्षिक कैलेंडर जारी कर छुट्टियों को स्पष्ट किया है। कैलेंडर के अनुसार, जयपुर, अजमेर, कोटा सहित प्रदेश भर में 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक सर्दी की छुट्टियां रहेंगी।

जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग ने दिसंबर का शैक्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर के अनुसार, जयपुर, अजमेर, कोटा सहित प्रदेश भर में 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक सर्दी की छुट्टियां रहेंगी। इससे पहले 25 दिसंबर तक रविवार छोड़ कोई छुट्टी नहीं होगी। बीते वर्षों में 31 दिसंबर तक छुट्टी होती थी, जिसे अब बढ़ाकर 5 जनवरी कर दिया गया। इस बबार गुरु गोविंद सिंह जयंती और क्रिसमस की छुट्टियां भी सर्दी की छुट्टियों में शामिल हो गई। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने साफ किया कि 15 दिसंबर से छुट्टी का कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। छुट्टियां 25 दिसंबर से ही प्रभावी होंगी।

Jaipur Schools Winter Vacation: आदेश हुआ जारी

कार्यालय निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, राजस्थान बीकानेर की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किया गया था। आदेश में कहा गया था 'राज्य में संचालित समस्त विद्यालय (प्राइवेट स्कूल सहित) को विद्यालय में होने वाले ग्रीष्मकालीन, शीतकालीन एवं मध्यवधि अवकाश की पूर्णतया पालना विभाग द्वारा जारी शिविरा कैलेंडर के अनुसार किया जाना अनिवार्य है। राज्य में संचालित समस्त विद्यालयों (प्राइवेट स्कूल सहित) को शीतकालीन अवकाश विभाग द्वारा शिविरा कैलेंडर के अनुसार करने को निर्देशित किया जाता है।

सर्दी से स्कूली बच्चों को होती है परेशानी

सर्दी से स्कूली छात्रों को परेशानी उठानी पड़ती है। मौसम में गलन होने लगती है और कोहरे की चादर दिनभर छाई रहती है। सुबह-शाम कोहरा, गिरता तापमान और कड़कड़ाती हवाएं बच्चों के लिए स्कूल जाना मुश्किल बना देती हैं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article