टीवी मसाला

KKK 15: विशाल आदित्य सिंह ने चोट पर बवाल के बाद शेयर की रिपोर्ट, करण वाही को दिया करारा जवाब

Khatron Ke Khiladi 15 Vishal Aditya Singh Epic Reply To Karan Wahi: टीवी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में विशाल आदित्य सिंह की चोट पर बवाल हुआ था। वहीं अब एक्टर ने करण वाही को करारा जवाब दिया है।

Image

Khatron Ke Khiladi 15: विशाल आदित्य सिंह ने दिया करण वाही को जवाब (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Khatron Ke Khiladi 15 Vishal Aditya Singh Epic Reply: टीवी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'खतरों के खिलाड़ी 15' में हर सप्ताह कंटेस्टेंट्स को खतरनाक स्टंट्स का सामना करना पड़ता है। लेकिन कई बार शो में कंटेस्टेंट्स को आपस में भिड़ते हुए भी देखा गया है। बीती रात ही आए 'खतरों के खिलाड़ी 15' के एपिसोड में करण वाही और विशाल आदित्य सिंह का झगड़ा हो गया। विशाल आदित्य सिंह ने वॉटर स्टंट करने से मना कर दिया और बताया कि कंधे में लगी चोट के कारण वह ऐसा कर रहे हैं। लेकिन करण वाही ने भड़कते हुए कहा कि आप सच बताओ कि आपको डर लग रहा है। चोट लगी थी तो जिम में क्यों गए थे। वहीं अब इस बवाल के बाद विशाल आदित्य सिंह ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने कंधे में लगी चोट का सबूत दिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: स्टंट में रुहानिका धवन को नोचने लगे कुत्ते, दर्द बयां कर बोलीं- जरा भी रहम नहीं किया

    विशाल आदित्य सिंह ने उनकी चोट को 'बहाना' बताने वालों को करारा जवाब दिया है। एक्टर ने कहा, "कहते हैं कि प्रत्यक्ष को प्रमाण की जरूरत नहीं पड़ती है। ये है मेरे कंधे में लगी चोट की रिपोर्ट, जिसे मैं पोस्ट कर दूंगा। ये भारतीय डॉक्टर का नहीं है, जिसमें झोलझाल हो सकता है। ये अफ्रीका के डॉक्टर का रिपोर्ट है। तो मैं बहाना नहीं बना रहा था कि मुझे कंधे में चोट का दर्द हुआ है और मैं डर छुपा रहा था उससे। अगर कोई ये बात कह रहा है और सोच भी रहा है तो उसे सोचना चाहिए कि मैं पहले भी कैसा खिलाड़ी रहा हूं शो का। मैं फाइनलिस्ट रहा हूं, उन लोगों में जो पुराने खिलाड़ी आए थे, अगर किसी ने बहुत कुछ ज्यादा उखाड़ा और साबित किया तो मैंने ही किया है। अगर सराहना नहीं कर सकते हैं तो कुछ भी मत बोलिए।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के सामने भिड़े विशाल आदित्य सिंह और Karan Wahi, देखते रह गए कंटेस्टेंट्स

      विशाल आदित्य सिंह यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, "अगर एक कंधे से, जो टूटा हुआ है, उससे अगर वो स्टंट कोई कर लेगा तो प्राइज मनी का आधा मैं दूंगा। आइए लोखंडवाला में मिलिए, स्टंट कराते हैं। बाकी मैं क्या ही बोलूं, बाकी दुनिया को पता ही है कि मैं कैसा खिलाड़ी हूं और कैसा खेला हूं। बस मैं ये कहूंगा कि आगे बढ़ते रहें और समर्थन देते रहें, एक-दूसरे से जले नहीं, नाराज न हों। बाकी सब बढ़िया है और वाही भाई से तो बढ़िया हो ही गया है। उनसे तो ऐसा कुछ है नहीं कि झगड़ा है। ठीक है, सलाम दुआ।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article