एजुकेशन

राजस्थान के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 30 नवंबर तक छात्रवृत्ति और स्कूटी योजनाओं के लिए आवेदन

राजस्थान में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। कॉलेज शिक्षा राजस्थान, जयपुर की ओर से विभिन्न छात्रवृत्ति और स्कूटी योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Image

राजस्थान फ्री स्कूटी स्कीम

Rajasthan Scholarship 2026: राजस्थान में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। कॉलेज शिक्षा राजस्थान, जयपुर की ओर से विभिन्न छात्रवृत्ति और स्कूटी योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य के सरकारी और निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत पात्र छात्र-छात्राएं 1 अक्टूबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना

कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत भी पात्र छात्राओं को लाभ दिया जाएगा। इसमें विभिन्न वर्गों की 10वीं और 12वीं पास छात्राओं के लिए अलग-अलग प्रावधान किए गए हैं। अनुसूचित जाति यानी SC, अनुसूचित जनजाति यानी ST, आर्थिक पिछड़ा वर्ग यानी EBC, अल्पसंख्यक वर्ग तथा विमुक्त, घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदाय की छात्राओं को भी संबंधित योजनाओं के तहत लाभ मिल सकता है।

छात्रवृत्ति पोर्टल से आवेदन

विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार आवेदन छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। इस प्रक्रिया के तहत कई छात्रवृत्ति और आर्थिक सहायता योजनाओं को शामिल किया गया है। इनमें मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना, विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना और देवनारायण छात्रा स्कूटी एवं प्रोत्साहन राशि योजना प्रमुख हैं।

बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना

इसके अलावा बोर्ड और विश्वविद्यालय में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण अनुसूचित जनजाति प्रतिभावान छात्रों के लिए आर्थिक सहायता, जनजाति छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता और सहरिया जनजाति के छात्र-छात्राओं को कॉलेज शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता जैसी योजनाएं भी शामिल हैं। साथ ही सहरिया छात्र-छात्राओं को बीएड प्रशिक्षण के लिए आर्थिक सहायता देने की योजना भी सूची में है।

विभाग ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले संबंधित योजनाओं के नियम, दिशा-निर्देश और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी ध्यान से पढ़ लें। आवेदन के लिए जन आधार कार्ड होना आवश्यक बताया गया है। छात्र-छात्राएं निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन पूरा करें, ताकि अंतिम समय में किसी तकनीकी समस्या का सामना न करना पड़े।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article