Sarkari Naukri 2026 : साल 2026 की शुरुआत से ही सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए कई वेकेंसियां निकली हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी का सपना देखते हैं तो हम आपके लिए 5 ऐसी भर्तियां लेकर आए हैं, जिनकी आखिरी तारीख जल्द ही आने वाली है। फरवरी के महीने में इन भर्तियों के लिए आवेदन की लास्ट डेट है। और इन सभी भर्तियों के लिए अभी तक लाखों आवेदन आ चुके हैं। ऐसे में आप भी आखिरी डेट से पहले-पहले इन भर्तियों के लिये अप्लाई कर लें...
फॉरेस्टर भर्ती 2026 Forester Bharti 2026
सबसे पहले बात करें फॉरेस्टर भर्ती की तो राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 259 वनपाल (Forester) के पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइ आवेदन की प्रक्रिया 6 जनवरी से शुरू हो चुकी है। इस भर्ती के लिए 18-40 साल उम्र सीमा तय की गई है। फॉरेस्टर भर्ती 2026 के लिए तो अभी तक इस भर्ती के लिए 295838 उम्मीदवार फॉर्म्स भर चुके हैं। इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 11 फरवरी 2026 है।
महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2026 RSSB Women Supervisor Bharti 2026
राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (आरएसएसबी) ने हाल ही में महिला सुपरवाइजर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 11 फरवरी की है। पहले अंतिम तारीख 5 फरवरी तय की गई थी। महिला सपरवाइजर के लिए ये भर्ती 72 पदों पर निकाली गई है। पर्यवेक्षक (महिला) भर्ती 2026 के लिए अभी तक 91516 फॉर्म्स भरे जा चुके हैं। भर्ती के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 11 फरवरी 2026 है।
कृषि पर्यवेक्षक भर्ती Agriculture Supervisor Bharti 2026 :
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने कृषि पर्यवेक्षकों के 1100 पदों पर भर्ती निकाली थी। इस भर्ती के लिए 13 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए थे। वहीं अप्लाई करने की आखिरी तारीख 11 फरवरी 2026 है। एग्रीकल्चर सुपरवाइज के पदों पर विभाग ने ये भर्ती निकाली थी। अभी तक इस भर्ती के लिए 115241 फॉर्म्स भरे जा चुके हैं। वहीं अप्लाई करने की आखिरी तारीख 11 फरवरी 2026 है।
लिपिक ग्रेड-ll/कनिष्ठ सहायक संयुक्त भर्ती 2026:
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने लिपिक ग्रेड- II कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती 2026 के लिए 10,644 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। इस भर्ती के लिए 15 जनवरी से आवेदन शुरू हुए थे। अभी तक भर्ती के लिए 353391 फॉर्म्स भरे जा चुके हैं। भर्ती की लास्ट डेट 13 फरवरी 2026 तय की गई है। ऐसे में उम्मीदवार आखिरी डेट से पहले-पहले आवेदन कर लें।
लैब असिस्टेंट भर्ती Lab Assist 2026 :
ने प्रयोगशाली सहायक के 804 पदों पर 2026 में भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन 27 जनवरी से शुरू हुए थे, जो कि 25 फरवरी 2026 तक चलेंगे। इस भर्ती के लिए 18-40 साल आयु सीमा तय की गई है। भर्ती के लिए अभी तक 274646 फॉर्म्स भरे जा चुके हैं। वहीं भर्ती की लास्ट डेट 25 फरवरी 2026 तय की गई है।
