एजुकेशन

Rajasthan PTET Result 2024 Date: राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट कब आएगा, ptetvmou2024.com पर नाम से ऐसे करें चेक

Rajasthan PTET Result 2024 Date (पीटीईटी 2024 का रिजल्ट कब आएगा): राजस्थान पीटीईटी का आयोजन 9 जून 2024 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट आधिाकारिक वेबसाइट ptetvmou2024.com पर जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।

Image

Rajasthan PTET Result 2024

Rajasthan PTET Result 2024 Date (पीटीईटी 2024 का रिजल्ट कब आएगा): वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा की ओर से राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (Rajasthan PTET 2024) का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। बता दें कि राजस्थान पीटीईटी आंसर-की (Rajasthan PTET Answer Key 2024) पहले ही जारी की चुकी है। वहीं, अब जल्द ही इसका रिजल्ट (Rajasthan PTET Result 2024) भी घोषित कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिाकारिक वेबसाइट ptetvmou2024.com पर अपना रिजल्ट चेक (Rajasthan PTET Result 2024 Name Wise) कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक (Rajasthan PTET Result 2024 Link) उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Rajasthan PTET Sarkari Result 2024: पीटीईटी रिजल्ट का इंतजार

राजस्थान पीटीईटी का आयोजन 9 जून 2024 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 17 जून को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 19 जून तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया है। बता दें कि इसके लिए 100 रुपये शुल्क का भुगतान भी करना होगा। इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही रिजल्ट जारी किया जाएगा।

Rajasthan PTET Result 2024 Release Date: पीटीईटी रिजल्ट कब जारी होगा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट जून के आखिरी या जुलाई के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download Rajasthan PTET Result 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ptetvmou2024.com पर जाएं।
  • फिर राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां नाम सहित अन्य जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: यूजीसी नेट एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की, ugcnet.nta.ac.in से डाउनलोड करें पीडीएफ

Rajasthan PTET 2024: राज्य स्तरीय परीक्षा

राजस्थान पीटीईटी एक राज्य स्तरीय परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में एक बार किया जाता है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को 2 वर्षीय बीएड और 4 वर्षीय एकीकृत बीए बीएड/बीएससी बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलता है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article