एजुकेशन

Rajasthan PTET 2025: राजस्थान पीटीईटी के लिए बढ़ी रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई

Rajasthan PTET 2025 Registration Extended: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा ने राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। अभ्यर्थी राजस्थान पीटीईटी 2025 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

Rajasthan PTET 2025

Rajasthan PTET 2025 Registration Extended: राजस्थान पीटीईटी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा ने राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने राजस्थान पीटीईटी 2025 के लिए अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वह आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर अब 17 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 7 अप्रैल निर्धारित की गई थी।

Rajasthan PTET 2025 Exam Date: कब व कैसे होगी परीक्षा

राजस्थान पीटीईटी का आयोजन 15 जून 2025 को किया जाएगा। इस परीक्षा में मेंटल एबिलिटी, टीचिंग एप्टीट्यूड एंड एप्टीट्यूड टेस्ट, जनरल अवेयरनेस और लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी के चार सेक्शन होंगे। प्रत्येक सेक्शन से 150 अंकों के कुल 50 सवाल होंगे और इन सवालों को हल करने के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा। वहीं, इसका एडमिट कार्ड परीक्षा से सात या 10 दिन पहले जारी कर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

How to apply for Rajasthan PTET 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

Rajasthan PTET 2025: कितना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी राजस्थान पीटीईटी के लिए 17 अप्रैल तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article