एजुकेशन

Rajasthan: उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति की अंतिम तिथि 31 मई तक बढ़ाई

Rajasthan Post-Matric Scholarship: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत के निर्देश पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 की उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 31 मई 2026 कर दी गई है।

Image

Rajasthan Post-Matric Scholarship

Rajasthan Post-Matric Scholarship: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत के निर्देश पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 की उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 31 मई 2026 कर दी गई है। पूर्व में यह तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित थी। छात्रवृत्ति से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता शर्तें एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी विभागीय वेबसाइट www.sje.rajasthan.gov.in तथा www.sjmsnew.rajasthan.gov.in/scholarship पर उपलब्ध है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षण संस्थानों से अपील की कि वे 31 मई 2026 तक निर्धारित समयावधि में सभी आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर लें!

श्री गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार के लिए विद्यार्थियों का हित सर्वोपरि है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी पात्र छात्र छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति पोर्टल पर शिक्षण संस्थानों के पंजीयन/नवीनीकरण, कोर्स मैपिंग, मान्यता अद्यतन एवं पाठ्यक्रमवार फीस स्ट्रक्चर अपलोड करने की प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूर्ण करने के लिए अतिरिक्त समय प्रदान किया गया है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने बताया कि छात्रवृत्ति से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता शर्तें एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी विभागीय वेबसाइट www.sje.rajasthan.gov.in तथा www.sjmsnew.rajasthan.gov.in/scholarship पर उपलब्ध है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षण संस्थानों से अपील की कि वे 31 मई 2026 तक निर्धारित समयावधि में सभी आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर लें, ताकि अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिल सके।

उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति क्या है

उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति (Post Matric Scholarship) 10वीं कक्षा के बाद (11वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, आईटीआई, पॉलिटेक्निक आदि) उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे अनुसूचित जाति (SC), जनजाति (ST), ओबीसी (OBC), ईबीसी (EBC), और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए एक वित्तीय सहायता योजना है। इसका मुख्य उद्देश्य गरीब मेधावी छात्रों को पढ़ाई जारी रखने के लिए फीस और रहने का खर्च प्रदान करना है

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article